श्री के.शिव प्रसाद सिनियर आईएएस अधिकारी ने श्री गढ़के बालाजीकी के दर्शन किए
*जय श्री गढ़के बालाजीकी*।
*श्री के.शिव प्रसाद सिनियर आईएएस अधिकारी (सेवानिवृत्त ए.सी.एस पंजाब सरकार अपनी धर्मपत्नी श्रीमती डॉ. कमला,पुत्र श्री कुणाल (एडवोकेट), पुत्र डॉ श्री कौटिल्य के साथ कल लक्ष्मणगढ के किले के बालाजी मन्दिर में धोक लगाने आये। आपके साथ लक्ष्मणगढ के प्रवासी वर्तमान मलाङ मुम्बई निवासी प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य व भागवताचार्य पं.श्री सुशील जी जोशी जो गढ. के बालाजी के पुजारी भी है वह भी आये। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुजारी श्री सुभाष जोशी ने बताया कि यह सिद्धपीठ दक्षिणाभिमुख हनुमान जी का स्थान है। यहाँ लोग आते है उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। किले पर उपस्थित पुजारी परिवार के सदस्यों ने धोक दिलाकर सभी का सम्मान किया। श्री गढ. के बालाजी का आशीर्वाद सभी भक्तों पर हमेशा बना रहे*।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें