शिविर के तीसरे दिन 433 लाभार्थियों ने किया भाग*
*शिविर के तीसरे दिन 433 लाभार्थियों ने किया भाग*
सलूंबर, 7 जनवरी।दस दिवसीय नि शुल्क आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर राष्ट्रीय आयुष मिशन और आयुर्वेद विभाग के सयुक्त तत्वावधान और महावीर इंटरनेशनल के सहयोग से तीसरे दिन सलूंबर में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।
सलूंबर में आयोजित दस दिवसीय नि शुल्क आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर ने जन सामान्य के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमि का निभाई।
इस शिविर में सर्जरी, स्क्रीनिंग पंचकर्म, और सामान्य रोगों के उपचार हेतु विशेष सुविधाएं प्रदान की गईं शिविर में हुए प्रमुख कार्य एनसीडी (नॉन कम्युनिकेबल डिजीज) के 53 मामले जिसमें गैर-संक्रामक रोगों, जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, और हृदय रोगों का परीक्षण और उपचार किया गया।
आयुर्वेदिक पद्धति से शरीर को शुद्ध और संतुलित करने के लिए पंचकर्म प्रक्रियाएं सफलता पूर्वक संपन्न हुईं जिसमें 62 मरीजों का इलाज किया गया साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों ने क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा के 36 जटिल मामलों को सफलता पूर्वक अंजाम दिया।
*ओपीडी में 282 रोगियों का परामर्श*
ओपीडी सेवाओं के तहत 282 रोगियों को आयुर्वेदिक परामर्श और उपचार प्रदान किया गया।
शिविर का उद्देश्य आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति लोगों को जागरूक करना और रोगियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।
शिविर में सलूंबर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने नि शुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया और चिकित्सा विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में अपने स्वास्थ्य की देखभाल का संकल्प लिया।
शिविर के संयोजकों ने इसे अत्यंत सफल बताते हुए कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा में लोगों की रुचि और विश्वास
बढ़ रहा है।
--0--

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें