नीमकाथाना के ग्राम पंचायत भगेगा में सीकर एसीबी की बड़ी कार्यवाही,महिला पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
*नीमकाथाना के ग्राम पंचायत भगेगा में सीकर एसीबी की बड़ी कार्यवाही,महिला पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
****
नीमकाथाना में आज 1 फरवरी 2026 को सीकर एसीबी ने महिला पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
महिला पटवारी सुमन कुमारी जमीन में नामांतरण की एवज में रिश्वत मांग रही थी।
महिला पटवारी ग्राम पंचायत और ग्राम हल्का भगेगा में कार्यरत थी। महिला पटवारी जमाबंदी में उसके चाचा और पिता का नाम जोड़ने की एवज में परिवादी से ( रिश्वत ) घूस मांगी गई थी।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, सीकर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार के निर्देशन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सीकर की टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया गया और सत्यापन सही पाया गया।
महिला पटवारी सुमन कुमारी ₹7000 की राशि लेते समय सीकर एसीबी टीम के हाथों रंगे हाथों गिरफ्तार हुई।
*****इससे स्पष्टतः झलकता है कि भ्रष्टाचार रोम-रोम में बसा हुआ है सरकारी सेवा का हौव्वा भी स्पष्टतः इसी कारण है ,क्योंकि इसमें ऊपरी आय(कमाई) बेहिसाब आती है*****। वर्ष 2026 में 1 जनवरी को भी ट्रैप की कार्रवाई हुई थी, और 1 फरवरी को भी हो गई।
यह अत्यंत ही गंभीर विषय है।
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान संगठन कार्यकारिणी, कोषाध्यक्ष

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें