नवनियुक्त युवाओं को मिले वेलकम किट*
*नवनियुक्त युवाओं को मिले वेलकम किट*
*मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव व युवा सम्मेलन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश स्तर से किया संबोधित*
*एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ, 21800 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्रों का वितरण, 16600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन तथा 1000 करोड़ रुपये सामाजिक सुरक्षा पेंशन का हुआ हस्तांतरण*
*जिला मुख्यालय पर आयोजित हुआ जिला स्तरीय रोजगार उत्सव व युवा सम्मेलन, जिला कलक्टर अवधेश मीना, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ दिनेश राय सापेला सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व युवाओं ने की शिरकत*
*जिला कलक्टर ने कहा - कर्तव्यों को अधिकारों से ऊपर रखें, समुचित दायित्व निर्वहन से विकसित समाज की संकल्पना को करें साकार*
सलूंबर, 28 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में अजमेर स्थित कायड़ विश्राम स्थली में शनिवार को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव व युवा सम्मेलन का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ किया तथा कार्यक्रम के माध्यम से राजस्थान के विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित 21,863 युवाओं को उनके सपनों की नौकरी के आधिकारिक पत्र प्रदान किए गए। जिला मुख्यालय पर भी युवाओं को चयनित पत्र दिए गए। इसको लेकर युवाओं और उनके परिजनों में उत्साह देखा गया। इसी के साथ 16600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया और 1000 करोड़ रुपये सामाजिक सुरक्षा पेंशन का हस्तांतरण किया। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के युवाओं को संबोधित किया।
*पंचायत समिति सलूंबर सभागार में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, जिला कलक्टर ने कहा — 'कर्तव्यों को अधिकारों से ऊपर रखें'*
इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर पंचायत समिति सलूंबर सभागार में शनिवार को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव व युवा सम्मेलन का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम से वीसी के जरिए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से जुड़ा रहा। कार्यक्रम का जिला, ब्लॉक व पंचायत स्तर पर प्रसारण भी किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर अवधेश मीना, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ दिनेश राय सापेला, सीएमएचओ डॉ महेन्द्र परमार, एसीपी दीपक धाकड़ सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने शिरकत की।
इस मौके पर संबोधित करते हुए जिला कलक्टर अवधेश मीना ने कहा कि युवाओं रचनात्मक कार्यों में स्वयं को लगाएं। युवा नियमित रूप से अखबार और किताबें पढ़ें तथा अपने सपनों को नई ऊंचाइयां दें।
उन्होंने कहा कि युवा ' मेरा क्या और मुझे क्या ' की सोच से आगे बढ़कर कर्तव्यों को अधिकारों से ऊपर रखें। हम पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से अपने दायित्वों के निर्वहन से विकसित समाज की संकल्पना को साकार करें। उन्होंने कहा कि हमारा व्यवहार और गतिविधियां सरकार का प्रतिदर्श है, इसलिए नैतिक आचरण और सेवा भावना से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की लक्षित समूह तक पहुंच और देश - प्रदेश को विकसित बनाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है और नैतिक आचरण व सेवा भावना से ही अंत्योदय की भावना साकार हो सकती है।
मीना ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पारदर्शी ढंग से भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं और युवाओं को आगे बढ़ने के भरपूर अवसर उपलब्ध करवाए जा रहें हैं। युवा नियमित रूप से रचनात्मक गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल करें और स्वयं को शारीरिक व मानसिक रूप से तंदुरुस्त रखें। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों को उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
बसंत शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शिता से काम कर रही है। युवाओं को रोजगार देने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में बिना पेपरलीक हुए भर्ती परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं और युवाओं की योग्यता को सम्मान मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सड़क, धार्मिक स्थल का सौंदर्य, इन्फ्रास्ट्रक्चर सहित मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया है। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से विकसित और समृद्ध राष्ट्र की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। हम कर्तव्यनिष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करें और मातृभूमि की सेवा के लिए कार्य करें।
*नवनियुक्त युवाओं को प्रदान किए वेलकम किट*
इस दौरान जिला कलक्टर अवधेश मीना, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ दिनेश राय सापेला, सीएमएचओ डॉ महेन्द्र परमार, सहित अतिथियों ने नवनियुक्त युवाओं को वेलकम किट प्रदान किए और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
––00––

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें