रिंगस से दिल्ली* वाया खंडेला उदयपुरवाटी झुंझुनू नारनौल रेवाड़ी गुड़गांव दिल्ली 6 लाइन बनाने की मांग

 *श्री श्याम* जन सेवा समिति रजिस्टर्ड, झोटवाड़ा, जयपुर, राजस्थान 


क्रमांक 2025.26/sp1 

दिनांक 3.2.2026 


*राष्ट्रीय हित, जनहित में सुझाव* स्मरण पत्र संख्या 12975.


*परम सम्माननीय नितिन गडकरी जी*,  

परिवहन मंत्री, भारत सरकार,

नई दिल्ली


विषय  जहां जरूरत हो वहां अतिशीघ्र फोरलेन, सिक्स, 8, 10 लेन नेशनल हाईवे बनाने एवं जहां जरूरत हो वहां फोरलेन सिक्स लेन के नीचे से अंडरपास बनाने, एवं समस्त जितने भी फोरलेन, सिक्स लेन, 8 लेन, 10 लेन हाईवे बन रहे हैं, उनके बराबर में सर्विस रोड का होना भी अति आवश्यक करने के संबंध में एवं *मथुरा से डीडवाना* तक वाया अलवर विराटनगर शाहपुरा अजीतगढ़ रिंगस खाटू श्याम जी दाता रामगढ़ डीडवाना तक सिक्स लेन बनाने,  *चंडीगढ़ से नारनौल* नेशनल हाईवे को डीएफसीसी रेलवे लाइन के बराबर में मात्रा लगभग 75 किलोमीटर वाया डाबला नीमकाथाना  श्रीमाधोपुर होकर रिंगस नेशनल हाईवे 52 में मिलने,  *रिंगस से दिल्ली* वाया खंडेला उदयपुरवाटी झुंझुनू नारनौल रेवाड़ी गुड़गांव दिल्ली 6 लाइन बनाने


एवं *रि कोटपूतली से किशनगढ़ वाया नीमकाथाना श्रीमाधोपुर रिंग्स बादल फुलेरा दूदू होते हुए किशनगढ़ तक* नेशनल हाईवे दिल्ली मुंबई को सिक्स लेन वाया नीमकाथाना श्रीमाधोपुर रिंगस  जंक्शन दादिया रामपुरा बधाल रेनवाल फुलेरा नरेना बगरू किशनगढ़ तक नेशनल हाईवे में मिलने एवं जितने भी नेशनल हाईवे फोर,  सिक्स, 8 लेन,  10 लेन बन रहे हैं, उन्हें जमीन से लगभग 25 फीट ऊपर बनाने के संबंध में.


परम् सम्माननीय जी, 

आपसे हाथ जोड़कर विनम्र प्रार्थना है 

पूरे हिंदुस्तान से आने वाले श्याम भक्तों के लिए आपने कितने हाईवे बनाए 

कृपया 

देश की जनता और शाम भक्तों को बताने की कृपा करें? 


परम सम्माननीय जी 

समिति पिछले 4 दशकों से *मथुरा से रिंगस जंक्शन खाटू श्याम जी वाया अलवर विराटनगर शाहपुरा अजीतगढ़ रिंगस खाटू श्याम जी दातारामगढ़ डीडवाना* तक सिक्स लेन सड़क के लिए मांग करती आ रही है,  जिससे *नेपाल बॉर्डर से पाकिस्तान बॉर्डर* की सीधी सड़क सुविधा हो सके 

एवं 

जिससे इस क्षेत्र के समस्त धार्मिक स्थल भी सीधे जुड़ सकें.


आपके आवास पर भी समिति प्रदेश अध्यक्ष तीन बार जाकर ज्ञापन देकर आ चुके हैं, 

आपको हजारों पत्र डाक एवं मेल भेजी जा चुकी हैं. 

आप हमेशा एक ही बात बोलते हो 

*मेरे पास पैसे की कमी नहीं है* 

*मेरे पास पैसे की कमी नहीं है* 

तो आप बताइए 

अपने आदर्श स्टेशन, रिंगस जंक्शन, खाटू श्याम जी के लिए कितने नेशनल हाईवे बनाए? 

और 

श्याम भक्तों के लिए आपने कितनी सुविधाएं दी? 


यदि आप में थोड़ी बहुत भी शर्म बची हो तो? आप दो बार खाटू श्याम जी, में*बाबा श्याम जी* के दर्शन करने आ गए, लेकिन अफसोस इस बात का है, आपने 10 नेशनल हाईवे देने का वजूद रखने वाला, केंद्रीय मंत्री एक भी नेशनल हाईवे रिंगस जंक्शन होते हुए खाटू श्याम जी को नहीं दे सका. यह सबसे बड़ा शर्म का एवं विचारणीय  विषय है? 

नितिन गडकरी जी, आपके लिए?


आप द्वारा जयपुर से रिंगस तक श्याम भक्तों के लिए कॉरिडोर बनाने की घोषणा की गई, 

लेकिन वह पैसे सारे आपके ठेकेदार खा गए, 

आपके अधिकारी का गए, 

बताइए वह कॉरिडोर कहां बना हुआ है, 

कहां कटु सत्य है कुछ यात्रियों के चलने योग्य हुआ ही नहीं, 

आप चेक करवा सकते हैं, 

आपके पास पैसे की कमी नहीं है 

खूब अधिकारी और ठेकेदार खूब पैसे कमा रहे हैं, 

खूब देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं 

आपकी सड़क आज बन रही है. 

आज नेशनल हाईवे बन रहा है और कल टूट रहा है, 

नेशनल हाईवे 52 रिंगस पुलिया पर इतनी दुर्दशा, इस नेशनल हाईवे की है, की गाड़ीया आराम से चल भी नहीं सकती थी लेकिन आपको ढेर सारी शुभकामनाएं आपने मेले से पहले इस रिंगस पुलिया को अच्छी सड़क दी लेकिन अफसोस इस बात का है रिगस नदी से लेकर भोपतपुरा तक नेशनल हाईवे पर किसी प्रकार की कोई रोशनी की व्यवस्था नहीं है, 


ठीक इसी प्रकार से रिंगस पुलिस थाने के सामने लगभग सैकड़ो दुर्घटनाएं रोज होती है,  सैकड़ो लोग मर गए 

आज तक आपने सर्विस रोड नहीं बनाया 

यह सबसे बड़ा विचारणीय और स्मरण करने का विषय है, 


आपको दुनिया भर के वीडियो भेजे जा चुके हैं,  हजारों पत्र दिए जा चुके हैं,  लेकिन आज भी रिंगस उपखंड मुख्यालय पर रिंगस पुलिस थाने के सामने आपकी सर्विस रोड नहीं बनी है,  ऐसा क्यों? 

यह सबसे बड़ा विचारणीय विषय है? 

लेकिन आपको बताएं कौन और यदि आपको बताएं तो भी, 

सुनने वाला इस देश में है कौन? 

आप तो लंबी-लंबी बातें करते हैं, दुनिया को मुट्ठी में रखते हैं, बोलते हैं, कि वर्ल्ड का सबसे बड़ा सड़क बनाने वाला देश हिंदुस्तान हो गया,  ऐसा हिंदुस्तान होने से क्या फायदा? 

की जहां सड़क बना अति आवश्यक है,  वहां आप सड़क नहीं बनाकर,  

जहां आपकी चमचागिरी हो रही हो,  

वहां आप सड़क बना रहे हो,  

तो हमारा और देश की जनता एवं श्याम भक्तों का सोचना है 

कि आप जो कार्य कर रहे हैं,

वह जनहित और राष्ट्रहित को कम ध्यान में रखते हैं और आपकी जहां अपनी वाही वाही लूटने के लिए,

आप उन लोगों के ज्यादा से ज्यादा काम करते हैं, जहां किसी सड़क की जरूरत नहीं हो,  

बांदीकुई से ज्यादा 

*अलवर से खाटू श्याम जी* सिक्स लेन सड़क का होना अति आवश्यक है, पिछले लेकिन 11 साल से आपको लगभग हजारों पत्र दिए,  आप सुन नहीं रहे हो,  क्योंकि आप तो राजा है ना,

आपके जचे तो सुने,  आपके नहीं जचे तो नहीं सुने,  आपके जचे तो सड़क बनाएं,  आपके नहीं जचे तो नहीं बनाएं,  

रिंग्लस नेशनल हाईवे 52 सिक्स 6 लेन हो रहा है, आपसे विनम्र प्रार्थना है, कृपया *रिंगस नदी से लेकर लखानी मोड* तक फ्लाई और ब्रिज बनाकर  ऊपर ही सिक्स लेन बनाया जाना चाहिए,  जिससे सड़क दुर्घटना नहीं हो, रिंगस शहर में श्याम भक्तों को किसी प्रकार की तकलीफ नहीं हो, सड़क दुर्घटनाएं नहीं हो, आपकी बहुत बड़ी मेहरबानी होगी

यदि हमारी भावनाओं से आपको तकलीफ हुई हो तो क्षमा चाहते हैं 

जय श्री श्याम 


*ओम* प्रकाश कुमावत 

प्रदेश अध्यक्ष मो 

9351382625


प्रतिलिपि सूचनार्थ 

1 परम सम्माननीय प्रधानमंत्री जी, प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली 

2 परम सम्माननीय रक्षा मंत्री जी, रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली 

3 परम सामान्य गृह मंत्री जी, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली 

4 परम सम्माननीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री जी, प्रसारण मंत्रालय, नई दिल्ली 

5 परम सम्माननीय अध्यक्ष महोदय, नेशनल हाईवे अथॉरिटी, द्वारिका, नई दिल्ली 

6 परम सम्माननीय महाप्रबंधक महोदय, नेशनल हाईवे अथॉरिटी, वैशाली नगर, जयपुर 

7 परम सम्माननीय मुख्यमंत्री महोदय, राजस्थान सरकार, जयपुर, राजस्थान

8 परम सम्माननीय मुख्यमंत्री महोदय, उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 

9 परम सम्माननीय सांसद महोदय, सीकर, राजस्थान

10 परम सम्माननीय विधायक महोदय, खंडेला, सीकर, राजस्थान 

11 परम सम्माननीय जिलाधीश महोदय, सीकर

 

ओम प्रकाश कुमावत, 

प्रदेश अध्यक्ष


*https://www.facebook.com/share/r/1G6svQCn8k/*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नीमकाथाना में सुभाष मंडी में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण भव्य और आकर्षक संपन्न हुआ*

जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन विनोद कुमार 1,45 ,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

नीमकाथाना के ग्राम पंचायत भगेगा में सीकर एसीबी की बड़ी कार्यवाही,महिला पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार