राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए***
*राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए***
*
सिरोही के अजीत विहार छात्रावास में आयोजित शिविर में नर सेवा ही नारायण सेवा वाक्य को सिद्ध करते हुए राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने दिव्यांगो को सहायक उपकरण वितरित किए ।
वितरण शिविर में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने शिरकत कर दिव्यागजनों को निशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि *दिव्यागों की सेवा ही सच्ची मानव सेवा होती है* समाज और सरकार का दायित्व है कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए।
3 दिवसीय इस शिविर का आयोजन जिला प्रशासन ,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर, तथा जैन दिलीप समिति के संयुक्त तत्वाधान में किया गया ।सैकड़ों की संख्या में दिव्यांग जनों को सीधा लाभ मिला ।
समाज सेवी जय विक्रम हरण ने बताया कि शिविर में दिव्यागजनों को निशुल्क कृत्रिम पैर ,कैलीपर ,कृत्रिम हाथ ,तिपाहिया साइकिल ,व्हीलचेयर , बैसाखी तथा वृद्धजनों की कान की मशीन और छड़ी का वितरण किया गया।
समाजसेवी गोपाल सिंह राव ने बताया कि जिले की कोने कोने से सैकड़ों दिव्यांगजन शिविर में पहुंचे।और 500 से अधिक तिरंगा ने शिविर का लाभ लिया ।
मौके पर बने कृत्रिम हाथ पैर शिविर में कुल 200 तिपाहियासाईकल 100व्हीलचेयर ,कान की मशीन सहित अन्य सामग्री वितरित की गई।
विशेष बात यह रही कि मौके पर ही मशीन व सामग्री उपलब्ध होने से 150 से अधिक अस्थि दिव्यांगो को उनके अनुसार कृत्रिम हाथ-पैर बनाकर तुरंत प्रदान किए गए। जिससे उनकी चेहरों पर खुशी झलक उठी। शिविर को सफल बनाने में शिरीष हरण, आदित्य पटनी, भरत सिंधवी, सुरेश जैन जयंतीलाल जैन ,विजय जैन, विक्रम सिंह भंवर कंवर और गोपाल सिंह राव ,मनीष यादव, दीपक संघवी, हरीश कुमार ,जैन रिलीफ सोसाइटी तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग के राजेंद्र कुमार पुरोहित एवं समस्त स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ मीडिया* राजस्थान संगठन कार्यकारिणी कोषाध्यक्ष

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें