जिला कलक्टर ने किया निर्माणाधीन सेटेलाइट चिकित्सालय चावंड का औचक निरीक्षण*

 *जिला कलक्टर ने किया निर्माणाधीन सेटेलाइट चिकित्सालय चावंड का औचक निरीक्षण*


सलूंबर 10 फरवरी। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कलक्टर अवधेश मीना ने मंगलवार को सराड़ा क्षेत्र के चावंड स्थित निर्माणाधीन सेटेलाइट चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय भवन के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन कर निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया।

जिला कलक्टर ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेंद्र परमार के साथ निर्माणाधीन कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय आमजन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सुविधा है, ऐसे में निर्माण कार्य उच्च मानकों के अनुरूप होना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्माण एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की नियमित एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी या संरचनात्मक समस्या उत्पन्न न हो।

जिला कलक्टर अवधेश मीना ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेंद्र परमार को निर्देशित किया कि भवन निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराकर आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण पूर्ण होने के बाद चिकित्सालय के संचालन से क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें नजदीक ही बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नागौर के बुटाटी धाम की अनुपम और अद्भुत अकल्पनीय छवि को धूमिल करने की कोशिश, गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा

नीमकाथाना में सुभाष मंडी में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण भव्य और आकर्षक संपन्न हुआ*

जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन विनोद कुमार 1,45 ,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार