कोटा में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढ़ही ,मलबे में 15 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका

 *कोटा में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढ़ही ,मलबे में 15 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका




*****

राजस्थान के शिक्षा नगरी कोटा में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां के एक व्यस्त इलाके  में स्थित एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढ़ह गई। 

इस इमारत में एक रेस्टोरेंट संचालित हो रहा था। जिसके चलते मलबे में कई ग्राहकों और कर्मचारियों के दबे होने की गंभीर आंशका है जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार रात को हुआ। 

मलबे के नीचे रेस्टोरेंट के 12 से 15 कर्मचारी और कुछ ग्राहक फंसे  हो सकते हैं घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल है प्रशासन ने एहतिहात के तौर पर पूरे इलाके की बिजली काट दी है , ताकि रेस्क्यू  ऑपरेशन में कोई बाधा नहीं आए और शार्ट सर्किट जैसा खतरा नहीं रहे। 

प्रत्यक्षदर्शियों की आप बीती : मौके पर मौजूद प्रत्यक्ष दर्शी कमलेश मेहता ने बताया कि हादसा इतना अचानक था कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला । उन्होंने कहा , हमें ऐसी आवाज आई जैसे पटाखे फूट रहे हो। जैसे  हम मौके पर पहुंचे तो मलबे के अंदर से लोगों के बचाओ, बचाओ, चिल्लाने की आवाज में आ रही थी। 

दोपहर में पास वाली बिल्डिंग में जेसीबी चली थी , शायद इस वजह से यह हादसा हुआ हो। 

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और बचाव राहत कार्य तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं फिलहाल राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है । 

मलबे को हटाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है यह इलाका कोचिंग छात्रों के लिए भी जाना जाता है। जहां आसपास कई रेस्टोरेंट और पीजी मौजूद है।

रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान 

शिंभू सिंह

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नागौर के बुटाटी धाम की अनुपम और अद्भुत अकल्पनीय छवि को धूमिल करने की कोशिश, गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा

नीमकाथाना में सुभाष मंडी में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण भव्य और आकर्षक संपन्न हुआ*

जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन विनोद कुमार 1,45 ,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार