उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर न्यायिक प्रकरणों की समीक्षा बैठक का आयोजन*

 *उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर न्यायिक प्रकरणों की समीक्षा बैठक का आयोजन*  




उत्तर पश्चिम रेलवे ,प्रधान कार्यालय जयपुर में बुधवार, दिनांक 11.02.2026 को लंबित न्यायिक प्रकरणो की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा बैठक के दौैरान अपर महाप्रबंधक श्री अशोक माहेश्वरी द्वारा प्रत्येक कोर्ट केस को लिम्बस (LIMBS)  पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करने एवं आतंरित डेटा बेस को नियमित रूप से अधतन करने के निर्देश दिये।


श्री माहेश्वरी द्वारा न्यायिक प्रकरणो की समीक्षा करते हुऐ प्रकरणो के जवाब माननीय कोर्ट में प्रस्तुत करने से पूर्व रेलवे अधिवक्ताओे से विचार विमर्श करने पर जोर देते हुऐ निर्देश दिये की सम्बन्धित रेलवे अधिवक्ता से निरन्तर सम्पर्क कर न्यायिक प्रकरणो की स्थिति  को अधतन रखा जाऐ तथा प्रकरणो के त्वरित निसतारण हेतु यथा सभी कदम उठाये जाये। प्रकरणो की समीक्षा करते हुऐ श्री माहेश्वरी द्वारा कोर्ट केसेज की संख्या पर चिन्ता व्यक्त करते हुऐ अनुपालना संम्बन्धित प्रकरणो में उचित कार्यवाही समय पर सुनिश्चित करने हेतु निदश दिये ताकि माननीय न्यायालय के आदेशों की अवमानना के प्रकरण ना बने।


बैठक के प्रारम्भ में प्रतुल सारोलिया, उप महाप्रबंधक (विधि ) द्वारा न्यायिक प्रकरणो की मासिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुऐ सभी मुख्य विधि सहायको को निर्देश दिये कि अनुपालना के प्रकरणो को समय सीमा में निस्तारित किया जाये ताकि माननीय न्यायालय के आदेशो की अवमामनना का प्रकरण ना बने।


इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक श्री अशोक माहेश्वरी द्वारा श्री धन्नाराम शेरावत मुख्य विधि सहायक कार्मिक विभाग प्रधान कार्यालय को सर्वश्रेष्ठ मुख्य विधि सहायक के रूप में चयनित होने पर प्रशस्ति पत्र एवं 2000/- रूपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नागौर के बुटाटी धाम की अनुपम और अद्भुत अकल्पनीय छवि को धूमिल करने की कोशिश, गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा

नीमकाथाना में सुभाष मंडी में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण भव्य और आकर्षक संपन्न हुआ*

जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन विनोद कुमार 1,45 ,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार