प्रतापगढ़ में दिव्यांग जनों के लिए काम करने वाली apno संस्था बिना भवन के , प्रमाण पत्र , शिविर भी अधूरे**
*प्रतापगढ़ में दिव्यांग जनों के लिए काम करने वाली apno संस्था बिना भवन के , प्रमाण पत्र , शिविर भी अधूरे**
**
प्रतापगढ़ जिले में दिव्यांग जनों के हित के लिए वर्षों से कार्यरत (apno) संस्थान राजस्थान गंभीर संकट में है ।
संस्था को अब तक संचालन हेतु कोई स्थाई भवन कार्यालय उपलब्ध नहीं कराया गया । जिससे दिव्यांग जनों से जुड़े सामाजिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं ।
संस्था द्वारा 13 जून 2025 को जिला प्रशासन को भवन उपलब्ध कराने हेतु आवेदन दिया गया था । लेकिन कई माह बीत जाने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई । कार्यालय के अभाव में बैठकें , प्रशिक्षण और सहायता कार्य बाधित हो रहे हैं। वहीं दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविरों को लेकर भी हालत चिंताजनक है। सीएमएचओ विभाग द्वारा सितंबर अक्टूबर 2025 में आठ स्थानों पर शिविर प्रस्तावित थे।
लेकिन केवल चार स्थानों पर ही शिविर लगा सके । शेष शिविर अब तक आयोजित नहीं हुए । जिससे सैकड़ो दिव्यांगजन प्रमाण पत्र और सरकारी योजनाओं से वंचित रह गए ।
(apno) संस्था ने जिला कलेक्टर से तत्काल हस्तक्षेप कर भवन उपलब्ध कराने और शेष शिविर जल्द आयोजित करने की मांग की है।
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान संगठन कार्यकारीणी, कोषाध्यक्ष

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें