कर्नाटक से लापता आदिवासी युवक अमरुथ को जयपुर में मिला नया जीवन, हरि सेवा आश्रम बना सहारा*

 कर्नाटक से लापता आदिवासी युवक अमरुथ को जयपुर में मिला नया जीवन, हरि सेवा आश्रम बना सहारा*

*कर्नाटक से लापता आदिवासी युवक अमरुथ को जयपुर में मिला नया जीवन, हरि सेवा आश्रम बना सहारा*

जयपुर।

कर्नाटक राज्य के निवासी अमरुथ (उम्र लगभग 41–45 वर्ष) बीते एक साल दो महीने से अपने परिवार से लापता थे। आदिवासी समाज से आने वाले अमरुथ अपने परिवार का पालन-पोषण पशुपालन से करते थे। उनके पास करीब 100 बकरियां और 25 भेड़ें थीं, जिन्हें चराने के लिए वे घर से कुछ दूर गए थे।

इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उनकी भेड़-बकरियों को जबरन पकड़ लिया और अमरुथ के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद उन्हें दूर एक अनजान स्थान पर छोड़ दिया गया। गंभीर शारीरिक और मानसिक आघात के बाद अमरुथ दिशा भटकते हुए जयपुर पहुँच गए।

जयपुर में उनकी हालत बेहद खराब थी। इसी दौरान हरि सेवा आश्रम के संस्थापक विजय शर्मा को सूचना मिली विजय शर्मा उन्हें तत्काल आश्रम लेकर आए। आश्रम में नियमित भोजन, इलाज, देखभाल और अपनापन मिलने से आज अमरुथ की हालत में काफी सुधार हो चुका है। वे अब सामान्य रूप से बातचीत कर पा रहे हैं और सुरक्षित वातावरण में रह रहे हैं।

अमरुथ विवाहित हैं और उनके दो बेटे हैं, जो लंबे समय से अपने पिता का इंतजार कर रहे हैं। विजय शर्मा ने बताया कि आश्रम का उद्देश्य केवल आश्रय देना नहीं, बल्कि मानसिक रूप से स्वस्थ होने के बाद ऐसे लोगों को सुरक्षित रूप से उनके परिवार तक पहुँचाना है।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया(vijay_sharma_seva)और जनसहयोग के माध्यम से अब तक वे 30 से अधिक गुमशुदा और बेसहारा लोगों को उनके परिवार से मिलवा चुके हैं। अमरुथ के मामले में भी परिजनों से संपर्क की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही उन्हें उनके घर पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।

हरि सेवा आश्रम उन लोगों के लिए उम्मीद बन चुका है, जिन्हें परिस्थितियों ने समाज से अलग कर दिया। विजय शर्मा जैसे समाजसेवी मानवता की मिसाल पेश कर र


हे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नागौर के बुटाटी धाम की अनुपम और अद्भुत अकल्पनीय छवि को धूमिल करने की कोशिश, गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा

नीमकाथाना में सुभाष मंडी में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण भव्य और आकर्षक संपन्न हुआ*

जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन विनोद कुमार 1,45 ,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार