शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान'के तहत फूड लाइसेंस रजिस्ट्रेशन शिविर आयोजित* *80 खाद्यकारोबार कर्ताओ को लाइसेंस वितरित किए*
*'शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान'के तहत फूड लाइसेंस रजिस्ट्रेशन शिविर आयोजित*
*80 खाद्यकारोबार कर्ताओ को लाइसेंस वितरित किए*
सलूंबर 25 फरवरी। सलूंबर शहर में आशीर्वाद गार्डन में जिला खादय एवं सुरक्षा विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया गया ।इस शिविर में कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए इसमें से अधिकांश खाद्य व्यापारियों को फूड लाइसेंस रजिस्ट्रेशन मौके पर ही वितरित किए गए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर महेंद्र कुमार परमार ने बताया कि आशीर्वाद गार्डन पर आयोजित इस शिविर में छोटे-बड़े किराना व्यापारी, मिठाई की दुकान संचालक ,होटल रेस्टोरेंट मालीक, फ्रूट एंड सब्जी, चाट पकौड़ी बेचने वाले अनेक खाद्य कारोबारीयो को नए लाइसेंस जारी करने और पुराने लाइसेंस के नवीनीकरण की सुविधा प्रदान की गई इसके अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी द्वारा उपस्थित खाद्य कारोबार कर्ताओ को खाद्य सुरक्षा से संबंधित जागरूकता बाबत आवश्यक जानकारी प्रदान की गई । इन्होंने बताया कि शिविर में नये खाद्य कारोबार कर्ताओ को लाइसेंस रजिस्ट्रेशन जारी करने के साथ ही पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण भी किया गया । भविष्य में भी इस प्रकार के फूड लाइसेंस रजिस्ट्रेशन शिविर आयोजित किए जाएंगे।विभाग में स्पष्ट किया कि जिन फर्म के पास जीएसटी पंजीयन है और जिनका वार्षिक टर्नओवर 12 लाख रुपए से अधिक हैं उन्हें फूड लाइसेंस के लिए आवेदन करना अनिवार्य है वहीं 12 लाख रुपए से कम वार्षिक टर्नओवर वाले कारोबारीयो को फूड रजिस्ट्रेशन आवेदन करना होगा। बिना फूड लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन के खाद्य व्यवसाय करना कानूनन अपराध हैं सभी व्यापारियों से नियमों का पालन करने की अपील की गई । शिविर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश पुष्करणा ,निशा मीना के साथ व्यापार संघ के बद्रीलाल जैन ,जीतू रूपावत ,विनोद जैन व अन्य कई व्यापारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें