पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जोधपुर पहुंची संतों के दर्शन किए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह रहे साथ* ।

 *पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जोधपुर पहुंची संतों के दर्शन किए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह रहे साथ* ।



राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार को जोधपुर पहुंची। उनके साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूद थे । जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया । एयरपोर्ट पर पहुंचते ही वसुंधरा राजे ने मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और उनसे करीब 2 मिनट तक बातचीत कर उनके हाल-चाल पूछे ।

इस दौरान किसी प्रसंग में वसुंधरा राजे ने कहा कि ,,*अब नए लोग आ गए हैं* !!!हालांकि यह टिप्पणी किस संदर्भ में की गई यह स्पष्ट नहीं हो सका!!!! 

दर्शन और मुलाकात के पश्चात वसुंधरा राजे सड़क मार्ग से जालौर के लिए रवाना हो गई। 

वे जालौर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली से विमान द्वारा जोधपुर पहुंची थी। यात्रा के दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी जोधपुर आए।

रिपोर्टर :*वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान 

शिंभू सिंह शेखावत

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नागौर के बुटाटी धाम की अनुपम और अद्भुत अकल्पनीय छवि को धूमिल करने की कोशिश, गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा

नीमकाथाना में सुभाष मंडी में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण भव्य और आकर्षक संपन्न हुआ*

जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन विनोद कुमार 1,45 ,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार