राजस्थान के पाली के देसूरी में उप पंजीयन कार्यालय भवन का भूमि पूजन, 52 लाख की लागत से होगा निर्माण**

 *राजस्थान के पाली के देसूरी में उप पंजीयन कार्यालय भवन का भूमि पूजन, 52 लाख की लागत से होगा निर्माण**



**

पाली जिले के देसूरी तहसील मुख्यालय पर उप पंजीयन कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का शनिवार को विधिवत्त भूमि पूजन किया गया ।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। 

जानकारी के अनुसार उप पंजीयन कार्यालय का निर्माण लगभग 52 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा ।

भवन निर्माण से क्षेत्र वासियों को पंजीयन संबंधी कार्यों में अत्यंत सुलभ सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही अव्यवस्थाओं से राहत मिलेगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार, फतेह सिंह जसोल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जन  मौजूद रहे।

विधायक राणावत ने कहा कि राज्य सरकार आम जन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। और यह कार्यालय क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। 

राणावत ने कहा कि आने वाले समय में देसूरी फिर विधानसभा बनेगी उन्होंने कहा कि आने वाला वक्त देसूरी के लिए बेहतर होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नागौर के बुटाटी धाम की अनुपम और अद्भुत अकल्पनीय छवि को धूमिल करने की कोशिश, गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा

नीमकाथाना में सुभाष मंडी में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण भव्य और आकर्षक संपन्न हुआ*

जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन विनोद कुमार 1,45 ,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार