राजस्थान में बैंक से 6.50 करोड़ रुपए का सोना गायब:73 पैकेट में असली गोल्ड की जगह नकली रखा, तत्कालीन मैनेजर समेत 3 पर केस*

 राजस्थान में बैंक से 6.50 करोड़ रुपए का सोना गायब:73 पैकेट में असली गोल्ड की जगह नकली रखा, तत्कालीन मैनेजर समेत 3 पर केस* 

*राजस्थान में बैंक से 6.50 करोड़ रुपए का सोना गायब:73 पैकेट में असली गोल्ड की जगह नकली रखा, तत्कालीन मैनेजर समेत 3 पर केस* 


झुंझुनू / नवलगढ़


झुंझुनूं में पंजाब नेशनल बैंक से 4.198 किलो सोने की ज्वेलरी गायब हो गई। गोल्ड सेफ की जिम्मेदारी बैंक में दूसरे कर्मचारी को सौंपने के दौरान हुई जांच के दौरान मामले का खुलासा हुआ।

मामला पीएनबी की नवलगढ़ ब्रांच का है। रविवार को बैंक मैनेजर ने तत्कालीन बैंक मैनेजर, बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट और डिप्टी मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


गोल्ड सेफ का चार्ज ट्रांसफर करने के दौरान रिजर्व की जांच की 


नवलगढ़ सीआई अजयसिंह ने बताया- वर्तमान बैंक मैनेजर मुकेश सिहाग ने रिपोर्ट में बताया कि बैंक में गोल्ड लोन के बदले जमा किए गए सोने को गोल्ड सेफ में रखा गया है। 28 जनवरी को गोल्ड सेफ का चार्ज डिप्टी मैनेजर सीमा महला को सौंपा जा रहा था।

इससे पहले स्ट्रॉन्ग रूम की दो चाबियां तत्कालीन बैंक मैनेजर अमित कुमार और डिप्टी मैनेजर अनंतप्रकाश चौधरी के पास थीं। चार्ज ट्रांसफर के दौरान जांच में सेफ में रखे सोने के आभूषणों के पैकेटों के साथ छेड़छाड़ का पता चला। बैंक प्रबंधन ने अपने स्तर पर जांच शुरू की तो बड़े पैमाने पर सोने की हेराफेरी का खुलासा हुआ।

पैकेट में आभूषण बदले, 3 में वजन कम निकला मुकेश सिहाग ने बताया कि 73 गोल्ड पैकेटों में से असली आभूषण निकालकर नकली रख दिए गए थे। इसके अलावा तीन पैकेट में रखे आभूषणों का वजन भी कम मिला है। बैंक की प्रारंभिक जांच में लगभग 4.198 किलोग्राम सोने के आभूषण नहीं थे। जिनकी अनुमानित कीमत 6.50 करोड़ रुपए है।


3 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज 

सीआई अजयसिंह ने बताया- बैंक मैनेजर मुकेश सिहाग की रिपोर्ट पर उदयपुरवाटी के सीथल निवासी तत्कालीन बैंक मैनेजर अमित कुमार, नवलगढ़ के झाझड़ निवासी बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट संतोष कुमार सैनी और मुकुंदगढ़, नवलगढ़ निवासी डिप्टी मैनेजर अनंतप्रकाश चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस और बैंक प्रशासन मामले की जां


च कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नागौर के बुटाटी धाम की अनुपम और अद्भुत अकल्पनीय छवि को धूमिल करने की कोशिश, गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा

नीमकाथाना में सुभाष मंडी में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण भव्य और आकर्षक संपन्न हुआ*

जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन विनोद कुमार 1,45 ,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार