राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक*
*राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक*
सलूंबर, 25 फरवरी। राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान जयपुर द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार जिले की सलूंबर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के तहत बुधवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना की अध्यक्षता में जिला कलक्टर कक्ष में आयोजित बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ में मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन संबंधित विचार विमर्श किया गया एवं आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
*प्रारूप प्रकाशन व दावे एवं आपतियों से सम्बंधी सूचना*
राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान जयपुर द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार दिनांक 29.01.2026 को पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 हेतु निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन किया गया जिसके अन्तर्गत सलूम्बर जिले की 07 पंचायत समितियों में कुल मतदाताओं की संख्या 467573 (237700 पुरुष, 228873 महिला व 0 ट्रांसजेण्डर) थी।
दावे व आक्षेपों की अंतिम तिथि तक कुल 13850 दावें व
4992(4780 हटाने व 212 संशोधन हेतु) आपत्तियां प्राप्त हुई। जिसके अन्तर्गत 13621 दावें स्वीकृत किये गये व 229 दावें खारिज किये गयें।
साथ ही प्राप्त 4780 आपत्तियों में से 4769 आपत्तियों को हटाने हेतु स्वीकृत किया गया एवं 11 आपत्तियों को खारिज किया गया।
संशोधन हेतु प्राप्त 212 आपत्तियों में से 191 आपत्तियों का संशोधन स्वीकृत किया गया व शेष 21 आपत्तियों को निरस्त किया गया।
*अंतिम प्रकाशन संबंधित सूचना*
आज दिनांक 25.02.2026 को पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 हेतु निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया गया। जिसके अन्तर्गत सलूम्बर जिले में प्रारूप प्रकाशन की दिनांक 29.01.2026 से अंतिम प्रकाशन की दिनांक 25.02.2026 तक मतदाताओं की संख्या में 8842 वृद्धि होने से कुल मतदाताओं की संख्या 476415 है जिसमें 242154 पुरूष व 234261 महिला व 0 ट्रांसजेण्डर हैं।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ दिनेश राय सापेला, पीआरओ जनसम्पर्क पुष्पक मीणा सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
––00––

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें