अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ हेमंत जाखड़ की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित*

 *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ हेमंत जाखड़ की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित* 


 

सलुम्बर 15 फरवरी 2026


चिकित्सा विभाग के जिला पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ सलुम्बर की ओर से रविवार को  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ हेमंत जाखड़ की अध्यक्षता एवं सीएमएचओ डॉ. महेंद्र परमार की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन होटल कजरी उदयपुर में किया गया। 


बैठक में पीसीपीएनडीटी पीबीआई थाना जयपुर से आए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ हेमंत जाखड़ ने सलुम्बर जिले के उपखण्ड समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में पीसीपीएनडीटी एक्ट के नियम अनुसार  सोनोग्राफी सेंटरों का नियमित निरीक्षण करें । एक्ट की सख्ती से पालन करते हुए इसमें कोताही नहीं बरतें। इसको लेकर सरकार भी गंभीर है। 

उन्होंने कहा कि पीसीपीएनडीटी एक्ट की प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य में 2 फरवरी से 17 फरवरी तक गहन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अधिक से अधिक निरीक्षण करेें।


पीसी पीएनडीटी के अधिनियम एवं नियमों की पालना व अवैध रूप से लिंग प्रशिक्षण में लिप्त पाए जाने वाले सोनोग्राफी संस्थान पर कार्रवाई की जाएगी


  यदि किसी भी सेंटर पर भ्रूण लिंग की जांच की जाने की सूचना हो तो कोई भी व्यक्ति 9799997795 या टोल फ्री नंबर 104 व 108 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही उन्होन जिले में मुखबीर योजना एव  टोल फ्री नंबर 9799997795 के व्यापक प्रचार प्रसार कर भ्रूण लिंग परीक्षण रोकने के लिए आमजन को जागरूक करने पर जोर दिया तथा जिले में डिकॉय कार्यवाही करवाने के लिए मुखबिर योजना के तहत सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए।


बैठक में सीएमएचओ डॉ. महेंद्र परमार ने सलुम्बर जिले में संस्थानों पर नियमित मॉनिटरिंग एवं भ्रूण लिंग जांच रोकने के संबंध में किए जा रहे प्रयासों के बारे में अवगत कराया। बैठक मैं उप मुख्य  चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेंद्र लोहार एवं 

जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र पुरी गोस्वामी, पीसीपीएनडीटी मनीषा भटनागर,  सहित जिले के समस्त खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी चिकित्सा अधिकारी व   खंड कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नागौर के बुटाटी धाम की अनुपम और अद्भुत अकल्पनीय छवि को धूमिल करने की कोशिश, गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा

नीमकाथाना में सुभाष मंडी में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण भव्य और आकर्षक संपन्न हुआ*

जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन विनोद कुमार 1,45 ,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार