नीमकाथाना में सुभाष मंडी में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण भव्य और आकर्षक संपन्न हुआ*

*नीमकाथाना में सुभाष मंडी में महाराजा अग्रसेन जी की  मूर्ति का अनावरण भव्य और आकर्षक संपन्न हुआ****
नीमकाथाना में एक 1 फरवरी 2026 को एक ईंट एक रुपैया की अलख जागने वाले महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर के कर कमलों से संपन्न हुआ। 
इस अवसर पर नीम का थाना के समस्त व्यापारी गण राजनीतिक संगठन और कई सैकड़ो की संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। 
सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने कहा कि यह मूर्ति पिछले 22 सालों से सुर्खियों में रही, जिसके भी राजनीतिक कारण रहे होंगे। लेकिन इसके अनावरण का समय आज के दिन आ गया और कहा कि इस मूर्ति को लगाने में नीमकाथाना के बाबूलाल जी और कमलेश जी के अथक प्रयासों से यह संभव हो पाया है क्योंकि इन्होंने जयपुर संभागीय आयुक्त तक अपनी बात पहुंचाई थी उसी का ही परिणाम है की आज महाराज अग्रसेन जी की मूर्ति नीम का थाना में स्थापित और विराजमान हो गई यह बहुत ही खुशी का अवसर है महाराजा अग्रसेन जी की विशेषता थी कि वह कोई जाति-पाति में नहीं विश्वास करते थे।
वह सब को एक समान मानते थे। 
महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति रामलीला मैदान के सर्कल पर लगने से नीमकाथाना शहर की अलग ही विशेषता हो गई। 
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान 
संगठन कार्यकारीणी, सदस्य

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नागौर के बुटाटी धाम की अनुपम और अद्भुत अकल्पनीय छवि को धूमिल करने की कोशिश, गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा

जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन विनोद कुमार 1,45 ,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार