कुंभलगढ़ उपखंड के ग्राम पंचायत कोयल में पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम की जानकारी देकर किया जागरूक*

 *कुंभलगढ़ उपखंड के ग्राम पंचायत कोयल में पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम की जानकारी देकर किया जागरूक*



****

राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत कोयल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को विद्यार्थियों को साइबर क्राइम की जानकारी देकर जागरूक किया। 

कार्यक्रम में गजपुर के पुलिस चौकी के प्रभारी रामगोपाल बैरवा , सहायक उप निरीक्षक ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम को लेकर जागरूक करते हुए जानकारी दी, कि साइबर सुरक्षा हमारे बचने की ढ़ाल है। हमें संपूर्ण जानकारी नहीं होने की स्थिति में मोबाइल के किसी लिंक ,अनजान ईमेल पर क्लिक नहीं करना चाहिए ।

साइबर सुरक्षा हमारी समय की जिम्मेदारी है सड़क सुरक्षा के बारे में भी विस्तार से बताया ।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य रमेश चंद्र बैरवा ने भी विचार व्यक्त की कार्यक्रम में कांस्टेबल जितेंद्र सिंह वरिष्ठ अध्यापक योगेंद्र सिंह लालाराम मीणा अध्यापक विजेंद्र सिंह चौधरी मालीराम वर्मा शारीरिक शिक्षक दारा सिंह विद्यालय सहायक रामलाल बधाई सुरेश खटीक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। और समस्त विद्यालय का स्टाफ भी उपस्थित रहा।

रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान 

शिंभू सिंह शेखावत

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नागौर के बुटाटी धाम की अनुपम और अद्भुत अकल्पनीय छवि को धूमिल करने की कोशिश, गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा

नीमकाथाना में सुभाष मंडी में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण भव्य और आकर्षक संपन्न हुआ*

जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन विनोद कुमार 1,45 ,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार