सलुम्बर: कुएं में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका; निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मुस्लिम समाज ने सौंपा ज्ञापन
सलुम्बर: कुएं में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका; निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मुस्लिम समाज ने सौंपा ज्ञापन
सलुम्बर। राजस्थान के नवनियुक्त जिला सलुम्बर में एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलुम्बर के 'बाहर का शहर' निवासी ईस्तीयाक (पुत्र जुल्फीकार खान) बीते 19 फरवरी 2026 को काम के सिलसिले में लसाड़िया जाने की बात कहकर घर से निकला था। जब वह कई दिनों तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। 23 फरवरी को पुलिस ने सूचना दी कि ईस्तीयाक का शव एक कुएं से बरामद हुआ है, जिसकी पहचान आधार कार्ड के माध्यम से की गई।
पुलिस पर लापरवाही के आरोप
सम्पूर्ण मुस्लिम समाज, सलुम्बर द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि:
घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज नहीं किया है।
परिजनों को अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई है।
पुलिस द्वारा मामले में कोई ठोस अनुसंधान या संदिग्धों से पूछताछ नहीं की गई है।
समाज की मांग और चेतावनी
ज्ञापन के माध्यम से मुस्लिम समाज ने मांग की है कि मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम (SIT) का गठन किया जाए। साथ ही, घटनास्थल के आसपास की मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएं ताकि सच्चाई सामने आ सके।
समाज के नेताओं ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों त द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष परमानंद मेहता अंजुमन बाहर का शहर सदर मोहम्मद यूसुफ अंदर का शहर सदर अताउल्लाह ख़ान,निवर्तमान उपसभापति एडवोकेट अब्दुल रउफ़ ख़ान,मुस्लिम महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हबूबुर्ररहमान ,खेल प्रकोष्ट जिला अध्यक्ष इरशाद अहमद अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष एडवोकेट माजिद बेग मिर्ज़ा,एडवोकेट मोहम्मद मोहम्मद ख़ान,असफाक मंसूरी वसीम ख़ान आदिल,मंसूरी,मुख़्तियार ख़ान इस्माइल ख़ान,अंसार मोहम्मद शरीफ ख़ान,मुंशी ख़ान, सलूम्बर लसाडीया के समाज के लोग आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें