नीमकाथाना में आज साधु संतों की उपस्थिति में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ*

 *नीमकाथाना में आज साधु संतों की उपस्थिति में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ*


****

नीमकाथाना में आज साधु संतों और अन्य सैकड़ो की संख्या में माताओ ,बहनों और अनेक प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। 

जिसमें माहवा धाम (धूधाड़ीधाम)के महामंडलेश्वर मंच पर विराजमान रहे ।और उन्होंने अपने उद्बोधन में हिंदू धर्म में होने को कुरीतियों को मिटाने और वास्तविक सनातन धर्म की स्थापना करने का आवाहन किया। 

तथा  एक जयपुर से आए वक्ताओं ने कहा कि हमारे हिंदुओं में हमें इस प्रकार पढ़ाया गया है कि ' बच्चे दो ही अच्छे 'और 'शेर का बच्चा एक ही अच्छा' यह सब गलत भ्रांतियां है। 

क्योंकि हमारा हिंदू समाज घट रहा है और मुस्लिम समझो की संख्या में अत्यंत बढ़ोतरी हो रही है उन्होंने अपने 1975 में जब वे जयपुर रहते थे उसे समय का वाकया सुनाया उस समय उस रामगंज क्षेत्र में 27 हिंदू परिवार रहते थे।

वर्तमान में वहां पर एक भी हिंदू परिवार नहीं है इसलिए हिंदुओं को अपनी जनसंख्या को सनातन धर्म अनुसार और भ्रांतियां को त्याग कर बढ़ाने की अत्यंत आवश्यकता है। 

और अन्य वक्ताओं ने मीडिया कर्मियों को बताया कि यहां सैकड़ो की संख्या महिलाओं ने एक ही मंदिर,एक ही जल स्रोत ,एक ही धर्म स्थान (जहां पर भजन हो) इत्यादि का संकल्प लिया की सभी एक स्थान पर इकट्ठे होकर सनातन धर्म के अनुसार धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।

रिपोर्टर :*वॉइस ऑफ़ मीडिया** राजस्थान 


 शिंभू सिंह शेखावत

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नागौर के बुटाटी धाम की अनुपम और अद्भुत अकल्पनीय छवि को धूमिल करने की कोशिश, गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा

नीमकाथाना में सुभाष मंडी में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण भव्य और आकर्षक संपन्न हुआ*

जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन विनोद कुमार 1,45 ,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार