संदेश

जनवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जिला कलक्टर ने किए औचक निरीक्षण* *विद्यालय एवं पशु चिकित्सालय का किया निरीक्षण*

चित्र
 *जिला कलक्टर ने किए औचक निरीक्षण* *विद्यालय एवं पशु चिकित्सालय का किया निरीक्षण* सलूंबर,31 जनवरी । जिला कलक्टर अवधेश मीना ने शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोखली, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंजारों का टाण्डा, सीसी रोड राजपुरा, मोलीस्वर महादेव धर्मशाला, पशु चिकित्सालय सलूंबर का औचक निरीक्षण किया। जिला कलक्टर अवधेश मीना ने निरीक्षण के दौरान कार्यालय के विभिन्न अनुभागों में संधारित दस्तावेजों का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यालय में सफाई, पेयजल और शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही जिला कलेक्टर ने वहां जाकर रसोई घर, शौचालय, साफ सफाई व्यवस्था व पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित प्रभारी से विद्यालय में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओ की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, परिसरों की समय-समय पर सफाई कराने, खाली जगहों पर पौधारोपण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने महादेव धर्मशाला मंदिर के दर्शन किए  एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही सीसी सड़क का निरीक्षण किया। —

राजसमंद के गजपुर ग्राम सभा में निर्वाचन नामावली का वार्ड वार पठन

चित्र
 *राजसमंद के गजपुर ग्राम सभा में निर्वाचन नामावली का वार्ड वार पठन ***** राजसमंद जिले की गजपुर ग्राम पंचायत में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शनिवार को राजीव गांधी सेवा केंद्र पर ग्राम सभा का आयोजन हुआ।  जिसमें पंचायत क्षेत्र से पहुंचे ग्रामीण जन को बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा सभी वार्डों  की नई मतदाता सूची का पठन किया। साथ ही ग्राम सभा में नए मतदाता जोड़ने ,हटाने ,नियत अवधि में आपत्ति दर्ज कराना जैसी जानकारी दी गई ।और मतदाताओं को निष्पक्ष मतदान के लिए जागरूक भी किया गया।  ग्राम सभा में प्रशासक, किशन लाल कनिष्ठ लिपिक ,नारायण लाल रोजगार सहायक, पार्वती बीेएलओ, हिमाराम, विक्रम सिंह विष्णु गोड, चैन सिंह सहित अनेक ग्राम वासी उपस्थित रहे। रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान  संगठन कार्यकारिणी, सदस्य

पाली जिले के मारवाड़ के राणावास में वीर शिरोमणि राव कूंपा जी राठौर की मूर्ति स्थापना और प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चित्र
 *पाली जिले के मारवाड़ के राणावास में वीर शिरोमणि राव कूंपा जी राठौर की मूर्ति स्थापना और प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम का हुआ आयोजन **** पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन के राणावास नगर में श्री गोविंद राजपूत शिक्षण संस्थान में वीर शिरोमणि राव कूंपा जी राठौड़  जी की मूर्ति पूजा अर्चना की और प्रथम वर्षगांठ मनाई गई।  श्री 1008 कृष्ण भक्त श्री महेंद्रानंद गिरि जी महाराज ,पूर्व विधायक, खुशवीर सिंह जोजावर शेरगढ़ विधायक, बाबू सिंह राठौड़ बाली विधायक, पुष्पेंद्र सिंह राणावत की अध्यक्षता में और निर्देशन में राजपूत समाज के साधु संतों और नगर वासियों की उपस्थिति में प्रथम वर्षगांठ पर विधिवत पूजा अर्चना और वीर शिरोमणि राव कूंपा जी राठौर के जयकारों के साथ पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ।  इस मौके पर प्रदेश के कोने-कोने से राजपूत समाज के समाज बंधु भी सम्मिलित हुए । वीर शिरोमणि राव कूंपा जी राठौड़ स्मृति संस्थान और कार्यकारिणी द्वारा अतिथियों का माला और साफा द्वारा बहुमान भी किया गया। इस मौके पर समस्त अतिथियों द्वारा श्री वीर शिरोमणि राव कूंपा जी राठौर की प्रतिमा पर पूजन कर ,पुष्पांजलि अर्पि...

प्रशासन की अपेक्षा की शिकार बनी अति प्राचीन स्थापत्य कला की प्राचीन धरोहरें**

चित्र
 *प्रशासन की अपेक्षा की शिकार बनी अति प्राचीन स्थापत्य कला की प्राचीन धरोहरें** ** मारवाड़ के ऐतिहासिक आउवा गांव में कुंडल सरोवर के किनारे खड़ी प्राचीन स्थापत्य कला चित्रकला मूर्ति कला का बेजोड़ नमूना और प्राचीन धरोहर छतरियां गिरने की हालत में पहुंच चुकी है।  कष्ण कुंज के नाम से विख्यात 2000 वर्ष पुरानी प्राचीन छतरियां ,अजंता की गुफाओं से मेल खाती है। इस मंदिर में की गई कारीगरी , चित्रकारी और मूर्ति कला आश्चर्य चकित करती है। सिर्फ रखरखाव और मरम्मत के अभाव में और प्रशासन की अनदेखी के चलते वर्तमान में यह गिरने की हालत में पहुंच चुकी है।  रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान  संगठन कार्यकारिणी, सदस्य

मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई तियालिस हजार लीटर घी किया सीज

चित्र
 मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई तियालिस हजार लीटर घी किया सीज  फर्म निर्धारित पते के स्थान पर अन्य जगह कर रही थी कारोबार पूर्व में भी ​घी का नमूना पाया गया था अनसेफ जयपुर, मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेश में मिलावट के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरूवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने 'शुद्ध आहार—मिलावट पर वार' अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीयालिस हजार लीटर से अधिक घी मिलावट के संदेह पर जब्त किया।  खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला ने बताया कि जयपुर में श्याम विहार कॉलोनी, माचेड़ा स्थित फर्म गिरधर मिल्क फूड प्रोडक्ट भोग विनायक ब्राण्ड से घी का उत्पादन करती है। प्रतापगढ़ जिले में भोग विनायक ब्राण्ड घी के नमूने जांच रिपोर्ट में अनसेफ पाये गये थे। इस पर अतिरिक्त आयुक्त श्री भगवत सिंह एवं अभिहित अधिकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल ने मैसर्स गिरधर मिल्क फूड प्रोडक्ट, माचेडा, जयपुर पर पहुंचकर जांच की त...

नागौर के बुटाटी धाम की अनुपम और अद्भुत अकल्पनीय छवि को धूमिल करने की कोशिश, गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा

चित्र
 *नागौर के बुटाटी धाम की अनुपम और अद्भुत  अकल्पनीय छवि को धूमिल करने की कोशिश, गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा ****** जैसा कि आप आप सभी को पता ही होगा कि नागौर जिले में नागौर से अजमेर सड़क मार्ग पर कुचेरा के पास बुटाटी धाम है । यह बुटाटी धाम आदिकाल से है । यहां मान्यता आदिकाल से ही यह रही है कि  पक्षाघात अर्थात जिसे लकवा कहा जाता है। उस पीड़ित मनुष्य ,जीव जंतु यदि समय रहते जल्द से जल्द बाबा श्री श्री श्री 1008 श्री चतुरदास जी महाराज के धाम पर पहुंच जाता है । तो वह एकदम स्वस्थ होकर आता है ऐसा कहा सुना भी जाता है और मेरे द्वारा प्रत्यक्ष देखा भी गया ,और भी लाखों लोगों ने प्रत्यक्ष देखा है ।और उन्हें वहां जाने से पुण्य लाभ भी मिला है और शारीरिक लाभ भी मिला है । वर्तमान में बाबा श्री चतुरदास जी सेवा समिति के अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी तथा उसके समस्त सदस्यगण निस्वार्थ और लगन पूर्वक आने वाले दर्शनार्थी और पक्षाघात से पीड़ित रोगी और उनके साथ आए हुए लोगों की  सेवा में 24 घंटे तक लगातार रहते हैं। लेकिन गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों ने पिछले दो-तीन महीनों से अध्यक्ष को हटाने...

मारवाड़ के आउवा गांव के कदम सरोवर मंदिर में चोरी की वारदात

चित्र
 *मारवाड़ के आउवा गांव के कदम सरोवर मंदिर में चोरी की वारदात **** मारवाड़ के आउवा गांव के कदम सरोवर मंदिर में चोरी की वारदात हुई अज्ञात चोर मंदिर से नगदी और मूर्तियां विशाल टंकोरा लेकर हुए फरार। मारवाड़ जंक्शन के स्टेट हाईवे 61 आउवा गांव के निकट ऐतिहासिक कदम सरोवर मंदिर पर अज्ञात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए मंदिर में रखी नगदी मूर्तियां और 35 किलो वजनी पीतल का टंकोरा  लेकर फरार हो गए आज प्रातः स्थानीय ग्रामवासी पूजन करने मंदिर पहुंचे तब चोरी की वारदात का पता चला।  अज्ञात चोरों के पास में पड़ी हुई ईंटो को लगाकर मंदिर के शिखर पर चढ़े और 35 किलो वजनी पीतल का टंकोरा भी लेकर फरार हो गए।  ऐतिहासिक मंदिर में चोरी की वारदात पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।  रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान  संगठन कार्यकारिणी सदस्य

अभिनेत्री और मॉडल लक्ष्मी जादून (दीक्षा) शिकारवाडी वेब सिरीज दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।*

चित्र
 *अभिनेत्री और मॉडल  लक्ष्मी जादून (दीक्षा)  शिकारवाडी वेब सिरीज   दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।*  मुंबई संवाददाता     आभिनेत्री लक्ष्मी जादून (दीक्षा) का  शिकारवाडी वेबसिरीज  दिखाया जा रहा है। अभिनेत्री लक्ष्मी जादून (दीक्षा)  इंदोर  की रहने वाली है और अभी मायानगरी मुम्बई में रहकर अभिनय का काम कर रही है।      लक्ष्मी ने हिंदी और   शॉर्ट फिल्म,  वेबसीरिज और शॉर्ट फिल्म  में अभिनय किया है और लगातार काम कर रही हैं। आगामी प्रोजेक्ट में इनकी एक हिंदी वेबसीरिज आ रही है।  लक्ष्मी  अपना आदर्श अपने माता  पिता को मानती है।  अच्छे प्रोजेक्ट्स में काम कर रही है।   उन्होंने मॉडलिंग  को ट्रेवलिंग, डांसिंग, रीडिंग और कुकिंग का शौक है। लक्ष्मी कहती हैं कि उनका सौभाग्य रहा कि जब उन्हें इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला तो परिवार का पूरा सहयोग मिला। लक्ष्मी  का मानना है कि एक औरत अपने वास्तविक जीवनकाल में लगभग हर किरदार निभाती है। हर नारी के अंदर कहीं ना कहीं एक ...

नीमकाथाना के रामलीला मैदान सर्किल पर आज मूर्ति लगाने पर दो पक्षों में विवाद***

चित्र
 *नीमकाथाना के रामलीला मैदान सर्किल पर आज मूर्ति लगाने पर दो पक्षों में विवाद*** ** नीमकाथाना में आज रामलीला मैदान स्थित मुख्य सड़क पर बने हुए सर्किल पर मूर्ति लगाने के विरोध में दो पक्षों में गहरा विवाद हो गया। मौके पर कोतवाली पुलिस मय जाप्ता पहुंचीं और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे।  मूर्ति लगाने का विरोध करने वालों ने उपखंड अधिकारी नीमकाथाना को ज्ञापन सोंपा, तथा अपनी मांग और अपना हक बताया वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि हमारी भी मूर्ति यहीं पर लगेगी। बहुत देर तक बहस के बाद सोमवार तक का समय मांगा गया। और सोमवार को फैसला होगा,उसके बाद प्रशासन ने दोनों पक्षों को समझाया और मामले को शांत किया। रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान  संगठन कार्यकारिणी , सदस्य

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

चित्र
 बूंदी जिले के तालेड़ा में राजकीय सार्वजनिक जिला पुस्तकालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की  पुण्यतिथि शहीद दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उसके साथ भजन और रामधुनी को सुनाया गया,, तथा अंत में 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि की अर्पित की गई।  इस अवसर पर पुरस्कार के अध्यक्ष ,सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ,वरिष्ठ सहायक ,निकट शर्मा परामर्शदाता आशीष नेकेला, स्वयंसेवक सियाराम एवं विभिन्न पाठक सदस्य उपस्थित रहे। रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान  संगठन कार्यकारिणी ,सदस्य

जिला राजसमंद हरिओम दिया फैंस के कार्यकर्ताओं ने गायों को हरा चारा खिलाकर मनाया उपमुख्यमंत्री का जन्मदिन**

चित्र
 *जिला राजस मंद हरिओम दिया फैंस के कार्यकर्ताओं ने गायों को हरा चारा खिलाकर मनाया उपमुख्यमंत्री का जन्मदिन***। राजस्थान सरकार में उपमुख्यमंत्री एवं राजसंमद की पूर्व लोकप्रिय सांसद दिया कुमारी के जन्म दिवस के उपलक्ष पर हरिओम दिया फैंस के कार्यकर्ताओं ने 100 फीट रोड पर गायों को हरा चारा खिलाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की । इस मौके पर हरिओम दिया फैंस के नर्मदा शंकर पालीवाल प्रदीप खत्री देवीलाल प्रजापत, धीरज पुरोहित भेरूलाल नंदवाना, विनोद जोशी, अयन जोशी, शिवम शर्मा ,भाजपा नगर अध्यक्ष ,दिनेश कुमावत , पूर्व नगर अध्यक्ष, महेंद्र ट्रेलर ,नेता प्रतिपक्ष नगर परिषद हिम्मत कुमार ,पार्षद प्रहलाद सिंह राठौड़ सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं हरि ओम दिया फैंस के कार्यकर्ता उपस्थित थे। रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान  संगठन कार्यकारिणी सदस्य

*श्री अमित सुदर्शन ने उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया*

चित्र
 *श्री अमित सुदर्शन ने उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया*  श्री अमित सुदर्शन ने उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। इन्होंने निवर्तमान मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण से पदभार ग्रहण किया।  श्री अमित सुदर्शन, भारतीय रेलवे यातायात सेवा के 2015 बैच के अधिकारी है। इससे पूर्व श्री अमित सुदर्शन उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में ही उप मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक (यात्री सेवाएं एवं यात्री विपणन) के पद पर कार्यरत थे।  श्री अमित सुदर्शन ने आईआईटी रूडकी से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक शिक्षा प्राप्त की है तथा आईआईएम, कोलकाता से पीजीडीबीए किया है। श्री अमित सुदर्शन को रेलवे के वाणिज्य तथा परिचालन के क्षेत्र में विशिष्ट अनुभव प्राप्त है। इन्होंने सहायक वाणिज्य प्रबन्धक-झांसी, मण्डल परिचालन प्रबन्धक-आगरा, मण्डल परिवहन प्रबन्धक एवं उप मुख्य परिवहन प्रबन्धक-टूंडला के पदों पर कार्य किया है।  श्री अमित सुदर्शन ने उप मुख्य परिवहन प्रबन्धक-टूंडला के पद पर रहते हुए महाकुंभ के आयोजन के अवसर पर स्पेशल ट्रेनों के ...

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास से संपन्न*

चित्र
 *राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास से संपन्न*  जयपुर। राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर, जयपुर में आज वार्षिकोत्सव समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि* के रूप में *डॉ. ए. के. श्रीवास्तव, क्षेत्रीय निदेशक जयपुर, आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, जयपुर* उपस्थित रहे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी श्री हेमंत काला तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अनीता मीणा, सह आचार्य, राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, अति विशिष्ट अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर विधिवत रूप से किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. ए. के. श्रीवास्तव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। डॉ. सुमन ढाका द्वारा अति विशिष्ट अतिथि श्री हेमंत काला का तथा डॉ. मधुलिक...

*शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रृद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया*

चित्र
 *शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रृद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया* *जिला प्रशासन की ओर से मनाया गया शहीद दिवस, कलेक्ट्रेट में हुआ श्रृद्धांजलि कार्यक्रम* सलूंबर 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि 30 जनवरी (शहीद दिवस) पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कलेक्टर अवधेश मीना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ दिनेश राय सापेला, जिला कलेक्टर निजी सहायक अभिमन्यु नागदा, पवन मेहता, मनीष कुमार जैन, जितेन्द्र चौबीसा, दुष्यंत भगवती लाल मीणा सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी, कार्मिकों ने दो मिनट का मौन धारण कर गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी।  कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर अवधेश मीना एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ दिनेश राय सापेला के नेतृत्व में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीदों की पावन स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया। मौन के दौरान सम्पूर्ण वातावरण पूर्णतः शांत, अनुशासित एवं श्रद्धा से ओतप्रोत रहा, जिससे शहीदों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांध...

कल घर पर प्रवास कार्यक्रम में

चित्र
 कल घर पर प्रवास कार्यक्रम में  @⁨Suman Ji⁩ सुमन शर्मा जिला प्रभारी महिला सोशल मीडिया एवं जिला महामंत्री भारत स्वाभिमान,      करणी सिंह पालावत जिला विधि प्रकोष्ठ प्रभारी, सरदार कंवर तहसील कार्यकारिणी सदस्य, भुवनेश्वरी देवी वार्ड प्रभारी, पप्पू जी वार्ड प्रभारी, रमेश जी शर्मा कार्यकर्ता घर पर पधारे  आपका बहुत-बहुत धन्यवाद

मारवाड़ जंक्शन राजकीय अस्पताल में चिकित्सा सहयोगी आशाओं का कार्यशाला का प्रशिक्षण आयोजित

चित्र
 *मारवाड़ जंक्शन राजकीय अस्पताल में चिकित्सा सहयोगी आशाओं का कार्यशाला का प्रशिक्षण आयोजित **** मारवाड़ जंक्शन के राजकीय चिकित्सालय पर आज जिला चिकित्सा प्रभारी के निर्देश से चिकित्सा सहयोगी आशाओं का एक दिवसीय कार्यशाला प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। पर्यवेक्षक व एवं प्रशिक्षित ट्रेनर द्वारा आशाओं को टीकाकरण मौसमी बीमारियां, सर्वे , आभा आईडी को लेकर गहन प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी अरविंद कुमार ने चिकित्सा सहयोगी  आशाओं  के मासिक कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली।  प्रशिक्षण में मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के समस्त राजकीय अस्पताल के अंतर्गत कार्यरत एवं सभी ग्राम पंचायत की आशाओं ने हिस्सा लिया। रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान संगठन कार्यकारिणी, सदस्य

नायला में 108 कुंडात्मक श्री रूद्र महामृत्युंजय महायज्ञ का हुआ भूमि पूजन*

चित्र
 *नायला में 108 कुंडात्मक श्री रूद्र महामृत्युंजय महायज्ञ का हुआ भूमि पूजन* ** ग्राम नायला स्थित शीतला माता मंदिर पर यज्ञ कर्ता श्री श्री 108 श्री दनेश्वर दास जी महाराज चित्रकूट धाम के परम सानिध्य में 15 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक होने वाले नव दिवसीय 108 कुंडात्मक श्री रूद्र महामृत्युंजय महायज्ञ का भूमि पूजन और ध्वज स्थापना की गई । युवा यज्ञ आचार्य पंडित विकास शास्त्री ने विधि विधान एवं मंत्रोच्चार  से पूजन करवाया। इस मौके पर पंडित रवि ,पंडित राम अवतार को खोह दरीबा व ग्रामीण मौजूद रहे।  अपने क्षेत्र में हो रहे यज्ञ को लेकर ग्राम वासियों  में उत्साह है। योग आचार्य विकास शास्त्री ने बताया कि यज्ञ के आयोजन से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है । सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। इसका वैज्ञानिक प्रमाण प्रभाव भी है। रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान  संगठन कार्यकारिणी सदस्य

रिंगस शहर से पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय, को हटाने, का विरोध

चित्र
 *श्री श्याम* जन सेवा समिति रजिस्टर्ड, झोटवाड़ा, जयपुर, राजस्थान  क्रमांक 2025.26/ sp1  दिनांक 29.1.26  *जनहित, राष्ट्रीय हित, में सुझाव* स्मरण पत्र संख्या 12952. *परम सम्माननीय प्रधानमंत्री जी*, प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली  द्वारा  *परम सम्माननीय  मुख्यमंत्री महोदय जी*, राजस्थान सरकार, जयपुर  विषय  *रिंगस शहर से पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय,  को हटाने, रिं गस शहर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय खोलने, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जी का कार्यालय भोपतपूरा कॉलेज, रिंगस के सामने जो पुलिस थाने के नाम से जमीन है,  वहां बनाने, रिंगस बीकानेर बस स्टैंड पर सदर पुलिस थाना, बनाने रिंगस शहर को विधानसभा क्षेत्र घोषित करने, पंचायत समिति मुख्यालय बनाने, रिंगस शहर में PHED, XEN, मुख्यालय, PWD, XEN मुख्यालय, उपकोष कार्यालय, डिप्टी सीएमएचओ कार्यालय अतिशीघ्र खुलवाने के संबंध* में.  परम सम्माननीय जी, आपसे विनम्र आग्रह कृपया रिंगस शहर में, उपखंड मुख्यालय पर,  जो शेखावाटी का प्रवेश द्वार है,  यहां पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय था और राजस्...

*आरटीयू के एपीआरओ विक्रम राठौड़ को कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया सम्मानित*

चित्र
*आरटीयू के एपीआरओ विक्रम राठौड़ को कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया सम्मानित* कोटा, 29 जनवरी, 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा के सह जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ को राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग, राजस्थान सरकार के जनसंपर्क अधिकारी के रूप में जनसंपर्क क्षेत्र में अर्जित उल्लेखनीय उपलब्धियां के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार श्री जोराराम कुमावत विक्रम राठौड़ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। राठौड़ को यह सम्मान राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग द्वारा राजस्थान के समस्त संभागों और समस्त जिला स्तर पर आयोजित प्रत्यक्ष जनसंवाद एवं परिचर्चा कार्यक्रमों के सम्पूर्ण राजस्थान में राज्य स्तरीय व्यापक प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए जनसंपर्क क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन, ओबीसी आयोग की नीतियों का राज्य व्यापी व्यापक प्रचार-प्रसार एवं ओबीसी आयोग द्वारा प्रदत्त समस्त दाईत्वों का पूर्ण दक्ष...

पाटन में विराट हिंदू सम्मेलन कलश यात्रा निकाली 29 महिलाओं का सम्मान**

चित्र
 *पाटन में विराट हिंदू सम्मेलन कलश यात्रा निकाली 29 महिलाओं का सम्मान***** पाटन कस्बे स्थित श्री श्याम मंदिर प्रांगण में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई ,जो गाजे बाजे साथ मुख्य बाजार से होते हुए श्री श्याम मंदिर नीमकाथाना रोड पाटन तक  निकली गई । कलश यात्रा के दौरान मार्ग में व्यापारियों और ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर जयकारों के साथ श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। सम्मेलन में क्षेत्र की बड़ी संख्या में  महिलाओं ने भाग लिया । कार्यक्रम में 35 वर्षीय उसे अधिक आयु एवं तीन या उससे अधिक संतान वाली 29 महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही कलश यात्रा में शामिल महिलाओं के लिए लकी ड्रा का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रथम द्वितीय  और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किए गए । कार्यक्रम के दौरान डोकन के  मीठा राम धाम के महामंडलेश्वर बजरंगदास महाराज एवं संत कबीर आश्रम बड़ा धाम ,बोपिया  स्वामी कमल सागर महाराज की गरिमामयी उ...

ऑपरेशन मदो त्तेजना अब ए .एन . टी. एफ का सहयोग मिल रहा है पड़ोसी राज्यों को भी***

चित्र
 *ऑपरेशन  मदो त्तेजना अब ए .एन . टी. एफ का सहयोग मिल रहा है पड़ोसी राज्यों को भी*** * ए एन टी एफ की टीम नें मध्य प्रदेश पुलिस के अनुरोध पर वांछित इनामी तस्कर आवेश उर्फ अरमान को दबोचा गया । विकास कुमार महानिरीक्षक पुलिस, एटीएस और ए एन टी एफ राजस्थान ने बताया की दिनेश एमएन अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस के नेतृत्व में मादक द्रव्यों की धरपकड़ के लिए बनी ए एन टी एफ टीम एक और जहां लगातार मादक द्रव्यों की तस्करी पर लगाम करते हुए हर दिन एक से दो कार्यवाहियां कर रही है। वहीं राज्य के बाहर दूसरे राज्यों के प्रकरणों में वांछित को भी दस्तयाब करने के साथ नशे की रोकथाम में अपना सर्वस्व दे रही है । टीम ने पुलिस थाना बडवानी ,मध्य प्रदेश के वांछित बड़े इनामी बदमाश आवेश उर्फ अरमान पुत्र बादशाहखां , जाति पठान उम्र 20 साल, निवासी कोटडी पुलिस थाना, कोटड़ी जिला प्रतापगढ़ को दस्तयाब करने में सफलता पाई है । रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान  संगठन कार्यकारिणी, कोषाध्यक्ष

सर्व किन्नर समाज द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस शिव शंकर सैनी उर्फ तनिष्का, बनी जयपुर शहर के पांच थानों में मामला दर्ज होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं किन्नर समाज के विरुद्ध भड़काऊ बयान बाजी करने पर रोष व्याप्त पुलिस प्रशासन द्वारा तीन दिवस में कार्रवाई नहीं करने पर विधानसभा का घेराव

चित्र
 स्थान: पिंक सिटी प्रेस क्लब जयपुर  आज बुधवार को सर्व किन्नर समाज द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई इस प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से हाल ही में शिव शंकर सैनी उर्फ तनीषा द्वारा दिए गए विवादित बयानों को लेकर समाज की गंभीर आपत्ति दर्ज कराई गई प्रेस वार्ता में बताया गया कि शिव शंकर सैनी उर्फ़ तनीषा में हिमांगी सखी और कुछ और सामाजिक तत्वों के साथ मिलकर मीडिया में सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदू मुस्लिम संप्रदाय को लेकर भड़काऊ बयान बाजी की जिससे सर्व किन्नर समाज की छवि को ठेस पहुंची है और समाज में वेमनस्य फैलने का खतरा उत्पन्न हुआ है प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी स्पष्ट किया गया कि तनीषा द्वारा किन्नर समाज के नाम पर किन्नर जिहाद जैसे शब्दों का प्रयोग कर पूरे समाज पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया गया है जो पूरी तरह निंदनीय है  अगर पुलिस प्रशासन द्वारा तीन दिन के अंदर इन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो किन्नर समाज विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन करेगी | सर्व किन्नर समाज का इस तरह की किसी भी गतिविधि से कोई लेना देना नहीं है प्रेस वार्ता में यह जानकारी भी दी गई की शिव शंकर सैनी उर्फ़ तनी...

पर्यावरण संक्षरण के लिये 5 पेड लगाये

चित्र
 हर्षित पुत्र श्री राजेश कुमारसैनी जाति माली ने अपने दादा श्री सुवालाल सैनी एवं दादी श्रीमती कमली देवी की प्रेरणा से पर्यावरण संक्षरण के लिये 5 पेड लगाये व इनकी देखभाल माता श्रीमती निर्मला देवी व बहिन हार्दीका करेगी

नीमकाथाना पाटन के निकटवर्ती महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया*

चित्र
 **नीमकाथाना पाटन के निकटवर्ती महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम हर्षोल्लास से  मनाया गया* *** पाटन क्षेत्र के ढ़ाणी अहीरों की स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और  उत्साह के साथ मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और सांस्कृतिक वातावरण से सराबोर रहा ।  विद्यालय की प्रधानाचार्य रेनू यादव ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भामाशाह सज्जन कुमार द्वारा विद्यालय में कंप्यूटर लैब निर्माण की घोषणा की गई । वहीं ओमप्रकाश ने विद्यालय के लिए माइक सेट प्रदान करने की घोषणा कर सहयोग का आश्वासन दिया । कार्यक्रम का मंच संचालन पूजा सागवान द्वारा किया गया । गणतंत्र दिवस समारोह में मेहर सिंह, सुषमा, नितेश ,सपना, सूरजभान सहित सहित अनेक गणमान्य नागरिकों  की उपस्थिति रही। सभी उपस्थित जनों ने विद्यालय के शैक्षणिक व भौतिक सहयोग में हमेशा अग्रणी रहने का संकल्प लिया। रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान  संगठन कार्यकारिणी, कोषाध्यक्ष

पुरुषार्थी थड़ी होल्डर्स यूनियन,बापू बाजार,जयपुर द्वारा देश का 77वा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

चित्र
 पुरुषार्थी थड़ी होल्डर्स यूनियन,बापू बाजार,जयपुर द्वारा देश का 77वा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया  पुरुषार्थी थड़ी होल्डर्स यूनियन,बापू बाजार,जयपुर द्वारा देश का 77वा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय अधीक्षक श्री मुकेश जी पारीक द्वारा झंडारोहण किया गया।जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष श्री सुभाष जी गोयल ,महामंत्री श्री सुरेश जी सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जी बज ,पार्षद श्री अमरसिंह गुर्जर ओर कई गणमान्य अतिथियों का भी इस अवसर पर आगमन हुआ।पुरुषार्थी थड़ी होल्डर्स यूनियन के अध्यक्ष श्री चंद्र कुमार रुपानी और महामंत्री श्री दर्शन सिंह के द्वारा इस अवसर पर सभी का सम्मान किया गया ।इस अवसर पर मंच संचालन श्री जगदीश केसवानी द्वारा किया गया।

जयपुर के पितलनियो का चोक मे अवैध निर्माण

चित्र
 जयपुर के पितलनियो का चोक मे अवैध निर्माण किया जा रहा है जिसकी सुचना नगर निगम को भी है लेकिन यह निमाण विना किसी रोक के साथ हो रहा हैजयपुर के पितलनियो का चोक मे अवैध निर्माण किया जा रहा है जिसकी सुचना नगर निगम को भी है लेकिन यह निमाण विना किसी रोक के साथ हो रहा हैबताया जाता है कि पीतल लियोन का चौक में निर्माण कार्य करीब 1500 वर्ग गज में किया जा रहा है तथा यहां पर कामलेकस परिसर का निर्माण किया जा रहा है सूत्रों ने बताया कि यह कंपलेक्स करीब 5 6 मंजिला बनेगा तथा यह कंपलेक्स कमर्शियल व्यापारिक गतिविधि गतिविधि के लिए निर्माण कार्य किया जा रहा है ज्ञात हो नगर निगम जयपुर से कोई भी निर्माण संबंधित परमिशन नहीं दी गई है इसके बावजूद यहां पर कमर्शियल निर्माण खुलेआम किया जा रहा है उल्लेखनीय है कि उक्त निर्माण चौड़ा रास्ता के पीतल न्यू का चौक पर हो रहा है यहां पर निर्माण के लिए नगर निगम से स्वीकृत लेनी होती है लेकिन बिना सुकृति के निर्माण कार्य बिना रोक-टोक चल रहा हैबताया जाता है कि पीतल लियोन का चौक में निर्माण कार्य करीब 1500 वर्ग गज में किया जा रहा है तथा यहां पर कामलेकस परिसर का निर्माण किय...

नीमकाथाना की जनता के लिए मातृ व शिशु अस्पताल बनकर संपूर्ण तैयार हो चुका है।

चित्र
 नीमकाथाना की जनता के लिए मातृ व शिशु अस्पताल बनकर संपूर्ण तैयार हो चुका है।  यह अस्पताल अत्याधुनिक तकनीक और आधुनिक सुविधाओं से युक्त है ,जिससें माता एवं नवजात शिशुओं को बेहतर सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।  इस अस्पताल के शुरू होने से अब क्षेत्र की माता एवं शिशुओं को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।  ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी, और मातृ शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी।  नीम का थाना की जनता के स्वस्थ भविष्य के लिए यह एक ऐतिहासिक कदम है जन सेवा स्वास्थ्य और विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस जनाना अस्पताल के आरंभ होने से अनेकों लाखों लोगों को इसका फायदा मिलना आरंभ हो जाएगा।  रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान   संगठन कार्यकारिणी, कोषाध्यक्ष

उत्तर पश्चिम रेलवे ने माल ढुलाई प्राप्त में किया रिकॉर्ड राजस्व*

चित्र
 *उत्तर पश्चिम रेलवे  ने माल ढुलाई प्राप्त में किया रिकॉर्ड  राजस्व* *बेहतर परिचालन दक्षता और प्रभावी राजस्व नियोजन से प्राप्त की उपलब्धि* उत्तर पश्चिम रेलवे  ने इस वित्त वर्ष 2025-26 में मात्र 295 दिनों के भीतर माल ढुलाई में 2,939 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में 10 दिन पहले प्राप्त की गई है।  उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे ने बेहतर परिचालन दक्षता और प्रभावी राजस्व नियोजन कर इस वित्त वर्ष 2025-26 में मात्र 295 दिनों के भीतर माल ढुलाई में 2,939 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त कर लिया है। महाप्रबंधक श्री अमिताभ के कुशल नेतृत्व में उत्तर पश्चिम रेलवे ने 20 जनवरी 2026 तक  6,690 करोड़ रुपए की अब तक की सबसे अधिक राजस्व प्राप्ति दर्ज की है, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 6,358 करोड़ रुपए थी। यह 5.22% की वृद्धि दर्शाती है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 15 दिन पहले हासिल की गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने राजस्व अर्जित करने के सभी...

रेवाडी-रींगस- रेवाडी 02 जोडी एवं जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन*

चित्र
 *रेवाडी-रींगस- रेवाडी 02 जोडी एवं जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन* रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु रेवाडी-रींगस- रेवाडी 02 जोडी एवं जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।  उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार:- 1. गाडी संख्या 09633, रेवाडी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.02.26 से 28.02.26 तक (09 ट्रिप) रेवाड़ी से 22.50 बजे रवाना होकर 01.45 बजे रींगस पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09634, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.02.26 से 01.03.26  तक (09 ट्रिप) रींगस से 02.05 बजे रवाना होकर 05.10 बजे रेवाड़ी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में डेमू रैक के 16 डिब्बे होंगे। 2. गाडी संख्या 09637, रेवाडी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 20.02.26 से 28.02.26 तक (09 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.00 बजे रवाना होकर 14.20 बजे रींगस पहुॅचेगी। इसी प्...

सर्व समाज सेवा समिति द्वारा इंदिरा गांधी नगर ,जयपुर में 77वां गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन***

चित्र
 *सर्व समाज सेवा समिति द्वारा इंदिरा गांधी नगर ,जयपुर में 77वां गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन*** ** शिक्षित बच्चे ही वास्तव में एक सशक्त, समृद्ध और उन्नत ,श्रेष्ठ भारत का निर्माण कर सकते हैं बच्चे देश का भविष्य और धरोहर है । और उनके शिक्षित और संस्कारवान होने पर ही राष्ट्र की प्रगति निर्भर करती है । गुणवत्तापूर्ण शिक्षा चरित्र निर्माण और सही मार्गदर्शन से वे आत्मनिर्भर भारत की नींव रखते हैं । इसी भावना को आत्मसात करते हुए सर्व समाज सेवा समिति के सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय पर वी गणतंत्र दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय  उच्च प्राथमिक  , आवासीय विद्यालय रामनगरिया में बच्चों की आवश्यकता अनुसार नोटबुक पेन इत्यादि का वितरण का कार्यक्रम आयोजन आयोजित किया गया  इस अवसर पर आवास यह छात्रावास में रहने वाले 100 छात्रों को नोटबुक पेन वितरण किए गए। इस भव्य आयोजन को र्सव समाज सेवा समिति के समस्त पदाधिकारीयों डॉ अशोक दुबे की टीम के द्वारा किया गया,जो कि अपने आप में अनूठा है।  ।जय हिंद जय भारत। रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान  संगठन कार्यकारिणी, कोषाध्यक्ष

राजस्थान के पाली मारवाड़ के धामली गांव में भामाशाह सहयोग से राजकीय विद्यालय के प्रवेश द्वार और चार दिवारी का हुआ उद्घाटन***

चित्र
 **राजस्थान के पाली मारवाड़ के धामली गांव में भामाशाह सहयोग से राजकीय विद्यालय के प्रवेश द्वार और चार दिवारी का हुआ उद्घाटन*** *  राजस्थान के  पाली मारवाड़  के धामली गांव राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय में लाखों रुपए की लागत से मुख्य प्रवेश द्वार और चार दिवारी, सुरक्षा दीवार का आज उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता , उपस्थिति में भामाशाह परिवार द्वारा उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी , महावीर सिंह जोधा और विद्यालय प्रशासन द्वारा भामाशाह,परिवार.बाबूलाल ,जगदीश,चंपालाल सहित समस्त परमार परिवार का माला और साफा द्वारा विशेष सुसम्मान किया गया। इस मौके पर स्थानीय ग्राम पंचायत द्वारा भी भामाशाह परिवार का स्वागत और आभार जताया गया। रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान संगठन कार्यकारिणी ,कोषाध्यक्ष

राजस्थान के नागौर स्थित (बुटाटी धाम) ईश्वर की सच्ची आस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण*

चित्र
 *राजस्थान के नागौर स्थित (बुटाटी धाम) ईश्वर की सच्ची आस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण* ***** राजस्थान के नागौर जिले  में स्थित बुटाटी धाम अखंड  परमपिता परमात्मा ईश्वर की सच्ची आस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण है।  बुटाटी धाम में श्री श्री श्री 1008 चतुरदास जी महाराज की समाधि स्थल और धूणां जिस पर बैठकर महाराज श्री चतुरदास जी हवन किया करते थे । और वही साधना भी करते थे। बुटाटी धाम वैष्णव संप्रदाय का अद्वितीय स्थान है। यहां आदिकाल से ही महाराज श्री चतुरदास जी के आदेश अनुसार  पैरालिसिस या जिसे लकवा कहा जाता है। उस समस्या से पीड़ित यदि मनुष्य ही नहीं ,जीव जंतु भी ठीक हो जाते हैं ,एकमात्र बाबा श्री चतुरदास जी के समाधि स्थल और बाबा के धूणां अर्थात यज्ञ स्थल की परिक्रमा सुबह और शाम 7 दिन तक सच्ची आस्था के साथ रोगी और उसके साथ आए हुए । उस (धाम) स्थान के पुजारी गण और प्रबंधक कमेटी के नियमों अनुसार सही पालन हो तो , इस रोग से पीड़ित व्यक्ति एकदम ठीक हो जाता है। "आता है स्ट्रैक्चर पर ( जिसमें चार व्यक्ति पकड़ कर ले जाते हैं) और जाता है अपने पैरों से चलकर ,, *यह एक अद्भुत विशेषता है*। इस स...

माचाड़ी कस्बे सहित पूरे जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 77वां गणतंत्र दिवस माचाड़ी कस्बे सहित पूरे जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 77वां गणतंत्र दिवस माचाड़ी कस्बे सहित पूरे जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

चित्र
 77वां गणतं त्र दिवस माचाड़ी कस्बे सहित पूरे जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया *नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*   (माचाड़ीअलवर):-माचाड़ी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाडी कस्बे में दिनांक 26 जनवरी 2026 सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाङी में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया l कार्यक्रम की शुरुआत जनप्रतिनिधि माचाड़ी सरपंच श्रीमती इंदु देवी एवं प्रधानाचार्य पंकज खंडेलवाल द्वारा ध्वज फहराकर की गई lतत्पश्चात राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया शारीरिक शिक्षक विजय कुमार के निर्देशन में विद्यार्थियों ने पीटी व्यायाम प्रस्तुत किये एवं श्रीमती अंजलि एवं सुश्री कविता मीना व अंजु गोयल के निर्देशन में नन्हे मुन्ने बच्चों ने विविध प्रेरक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी lसमाजसेवी व पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मोहर सिंह मीना द्वारा गत सत्र में बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाने वाली छात्राओं को एक-एक डेस्कटॉप कंप्यूटर एवं आठवीं कक्षा की छात्रा को साइकिल प्रदान कर उत्साहवर्धन किया तथा इस सत्र में भी सर्वाधिक अंक लाने व...

कार्यरत सहायक पंप चालक रघुवीर सिंह भूदोली जिला स्तर पर हुए सम्मानित

चित्र
 *नीमकाथाना सहायक अभियंता पीएचईडी कार्यालय में कार्यरत सहायक पंप चालक रघुवीर सिंह भूदोली जिला स्तर पर हुए सम्मानित **** नीमकाथाना सहायक अभियंता ,जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में कार्यरत सहायक पंप चालक रघुवीर सिंह भूदोली  को आज 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सीकर जिला स्तर पर सीकर जिला कलेक्टर द्वारा उत्कृष्ट सेवाएं देने के उपलक्ष्य में प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।  यह राजपूत समाज ही नहीं बल्कि संपूर्ण नीम का थाना विधानसभा क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव और गौरवशाली  क्षण है।  रघुवीर सिंह भूदोली   पीएचईडी ए ई एन कार्यालय में वर्तमान में सेवारत है तथा अपने सेवा काल का नियमों अनुसार पालन कर रहे हैं । ऐसे ही अपने सेवाकाल में कर्तव्य निष्ठा  होने पर ही रघुवीर सिंह  तंवर को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह सीकर में प्रशस्ति पत्र सु सम्मान से प्रदान किया गया। रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान  शिंभू सिंह शेखावत

नीमकाथाना में 77वां गणतंत्र दिवस भव्य और धूमधाम से राष्ट्रीय पर्व मनाया गया*

चित्र
 *नीमकाथाना में 77वां गणतंत्र दिवस भव्य और धूमधाम से राष्ट्रीय पर्व मनाया गया* ***** नीमकाथाना के जिला खेल स्टेडियम में 77 वां गणतंत्र दिवस आयोजित हुआ । जिसमें नीम का थाना के एडीएम ने  ध्वजारोहण कर भव्य एवं आकर्षक परेड व राष्ट्रध्वज को सलामी दी । अपने उद्बबोधन में कहा संविधान के प्रति प्रतिबद्धता, सच्ची निष्ठा और भावना के साथ इसका सभी को पालन करना चाहिए। ध्वजारोहण के पश्चात राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल नीमकाथाना की छात्राओं ने भव्य और आकर्षक परेड का आयोजन किया और उन्होंने राष्ट्रीय  ध्वज को सलामी देते हुए अनेकों सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।  गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर उत्कृष्ट  सेवा देने वालों को सुसम्मान द्वारा सम्मानित किया गया। सुसज्जित मंच पर विराजमान राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष , प्रेम सिंह बाजोर सहायक जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख और उपखंड अधिकारी नीमकाथाना, राजवीर यादव  तहसीलदार अभिषेक सिंह और अन्य नीम का थाना के प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे । गणतंत्र दिवस के आयोजन स्थल पर राष्ट्रीय गान के पश्चात अनेकों सांस्कृतिक आकर्षक प्रस्तुत...