ऑपरेशन मदो त्तेजना अब ए .एन . टी. एफ का सहयोग मिल रहा है पड़ोसी राज्यों को भी***
*ऑपरेशन मदो त्तेजना अब ए .एन . टी. एफ का सहयोग मिल रहा है पड़ोसी राज्यों को भी***
*
ए एन टी एफ की टीम नें मध्य प्रदेश पुलिस के अनुरोध पर वांछित इनामी तस्कर आवेश उर्फ अरमान को दबोचा गया ।
विकास कुमार महानिरीक्षक पुलिस, एटीएस और ए एन टी एफ राजस्थान ने बताया की दिनेश एमएन अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस के नेतृत्व में मादक द्रव्यों की धरपकड़ के लिए बनी ए एन टी एफ टीम एक और जहां लगातार मादक द्रव्यों की तस्करी पर लगाम करते हुए हर दिन एक से दो कार्यवाहियां कर रही है। वहीं राज्य के बाहर दूसरे राज्यों के प्रकरणों में वांछित को भी दस्तयाब करने के साथ नशे की रोकथाम में अपना सर्वस्व दे रही है ।
टीम ने पुलिस थाना बडवानी ,मध्य प्रदेश के वांछित बड़े इनामी बदमाश आवेश उर्फ अरमान पुत्र बादशाहखां , जाति पठान उम्र 20 साल, निवासी कोटडी पुलिस थाना, कोटड़ी जिला प्रतापगढ़ को दस्तयाब करने में सफलता पाई है ।
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान
संगठन कार्यकारिणी, कोषाध्यक्ष

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें