जंबूरी के लिए डासरोली से दल रवाना
जंबूरी के लिए डासरोली से दल रवाना
भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वाधान में प्रथम रोवर रेंजर राष्ट्रीय जंबूरी बालोद, छत्तीसगढ़ में स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल डांसरोली के 6 सीनियर स्काउट व एक यूनिट लीडर जंबूरी के लिए रवाना । प्रथम नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के बुड़ली नामक क्षेत्र में आयोजित हो रही है जिसमें सीकर जिले के डांसरोली के स्वामी विवेकानंद स्कूल के स्काउट भाग लेंगे विद्यालय निदेशक सीताराम कुमावत ने बताया की विद्यालय से स्काउट करण , भंवर लाल , दिनेश कुमार, राजवीर, भंवरलाल कुमावत ,अंकित कुमार वर्मा यूनिट लीडर सुशील कुमावत स्काउटिंग की सभी गतिविधियों में विद्यालय के स्काउट भाग लेंगे प्रथम रोवर रेंजर राष्ट्रीय जंबूरी 9 जनवरी 2026 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी जिसमें भारत के सभी राज्यों के रोवर्स रेंजर्स व सीनियर स्काउट भाग लेंगे । बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर, सुरेंद्र सिंह शेखावत मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सीकर ने अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें