जिला कलक्टर ने किए औचक निरीक्षण* *विद्यालय एवं पशु चिकित्सालय का किया निरीक्षण*

 *जिला कलक्टर ने किए औचक निरीक्षण*

*विद्यालय एवं पशु चिकित्सालय का किया निरीक्षण*



सलूंबर,31 जनवरी । जिला कलक्टर अवधेश मीना ने शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोखली, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंजारों का टाण्डा, सीसी रोड राजपुरा, मोलीस्वर महादेव धर्मशाला, पशु चिकित्सालय सलूंबर का औचक निरीक्षण किया। जिला कलक्टर अवधेश मीना ने निरीक्षण के दौरान कार्यालय के विभिन्न अनुभागों में संधारित दस्तावेजों का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यालय में सफाई, पेयजल और शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही जिला कलेक्टर ने वहां जाकर रसोई घर, शौचालय, साफ सफाई व्यवस्था व पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित प्रभारी से विद्यालय में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओ की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, परिसरों की समय-समय पर सफाई कराने, खाली जगहों पर पौधारोपण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने महादेव धर्मशाला मंदिर के दर्शन किए  एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही सीसी सड़क का निरीक्षण किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नागौर के बुटाटी धाम की अनुपम और अद्भुत अकल्पनीय छवि को धूमिल करने की कोशिश, गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा

नीमकाथाना में सुभाष मंडी में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण भव्य और आकर्षक संपन्न हुआ*

जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन विनोद कुमार 1,45 ,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार