शेरपुर बहरोड़ का वत्सल यादव पुत्र श्री वीरेंद्र कुमार यादव ने दादा रोहिताश यादव की प्रेरणा से पर्यावरण संरक्षण के लिए पांच पेड़ लगाए उनकी देखभाल माता नीरू यादव व छोटा भाई रोमिल यादव करेंगे
*नीमकाथाना में सुभाष मंडी में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण भव्य और आकर्षक संपन्न हुआ**** नीमकाथाना में एक 1 फरवरी 2026 को एक ईंट एक रुपैया की अलख जागने वाले महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर के कर कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर नीम का थाना के समस्त व्यापारी गण राजनीतिक संगठन और कई सैकड़ो की संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने कहा कि यह मूर्ति पिछले 22 सालों से सुर्खियों में रही, जिसके भी राजनीतिक कारण रहे होंगे। लेकिन इसके अनावरण का समय आज के दिन आ गया और कहा कि इस मूर्ति को लगाने में नीमकाथाना के बाबूलाल जी और कमलेश जी के अथक प्रयासों से यह संभव हो पाया है क्योंकि इन्होंने जयपुर संभागीय आयुक्त तक अपनी बात पहुंचाई थी उसी का ही परिणाम है की आज महाराज अग्रसेन जी की मूर्ति नीम का थाना में स्थापित और विराजमान हो गई यह बहुत ही खुशी का अवसर है महाराजा अग्रसेन जी की विशेषता थी कि वह कोई जाति-पाति में नहीं विश्वास करते थे। वह सब को एक समान मानते थे।...
*भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चूरू की बड़ी कार्यवाही जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन गिरफ्तार***** भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चूरू की बड़ी कार्यवाही के तहत जोधपुर डिस्काॅम का तकनीशियन 1 ,45,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार । जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन विनोद कुमार 1,45 ,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ तकनीशियन विनोद कुमार श्री डूंगरगढ़ उपखंड के उपनी मुख्यालय पर जिला बीकानेर में कार्यरत था। विनोद कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय के निर्देश पर आज दिनांक 6 जनवरी 2026 को यह ट्रैप की कार्यवाही की गई। आरोपी द्वारा परिवादी से उसके पिता के नाम कृषि विद्युत कनेक्शन में नया परिवर्तन करने तथा वीसीआर की राशि कम करवा कर जमा करवाने की एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सत्यापन के पश्चात विनोद कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया और अब आगामी कार्यवाही की जा रही है। रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान शिंभू सिंह शेखावत
*नीमकाथाना के ग्राम पंचायत भगेगा में सीकर एसीबी की बड़ी कार्यवाही,महिला पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार **** नीमकाथाना में आज 1 फरवरी 2026 को सीकर एसीबी ने महिला पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। महिला पटवारी सुमन कुमारी जमीन में नामांतरण की एवज में रिश्वत मांग रही थी। महिला पटवारी ग्राम पंचायत और ग्राम हल्का भगेगा में कार्यरत थी। महिला पटवारी जमाबंदी में उसके चाचा और पिता का नाम जोड़ने की एवज में परिवादी से ( रिश्वत ) घूस मांगी गई थी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, सीकर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार के निर्देशन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सीकर की टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया गया और सत्यापन सही पाया गया। महिला पटवारी सुमन कुमारी ₹7000 की राशि लेते समय सीकर एसीबी टीम के हाथों रंगे हाथों गिरफ्तार हुई। *****इससे स्पष्टतः झलकता है कि भ्रष्टाचार रोम-रोम में बसा हुआ है सरकारी सेवा का हौव्वा भी स्पष्टतः इसी कारण है ,क्योंकि इसमें ऊपरी आय(कमाई) बेहिसाब आती है*****। वर्ष 2026 में 1 जनवरी को भी ट्रैप की कार्रवाई हुई ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें