केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के रेल भवन में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना और केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह, रेल बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

 केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के रेल भवन में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना और केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह, रेल बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।



*बैठक में रेलवे में बड़े सुधार लाने का निर्णय लिया गया, जिसका लक्ष्य इस वर्ष 52 सुधार करना है।*


बैठक में नव वर्ष, नए संकल्पों और रेलवे में बड़े सुधार लाने की भावना पर बल दिया गया।


52 सप्ताह में 52 सुधार - दक्षता, संचालन और सेवा वितरण में प्रणालीगत सुधार।


सुरक्षा पर विशेष ध्यान - गंभीर रेल दुर्घटनाओं में लगभग 90% की कमी (2014-15 में 135 से 2025-26 में 11); इसे एकल अंक तक लाने का लक्ष्य।


एआई और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा - सुरक्षा, रखरखाव और संचालन के लिए एआई और उन्नत प्रौद्योगिकी के उपयोग में तेजी लाना।


प्रतिभा और प्रशिक्षण में सुधार - कर्मचारियों के प्रतिभा प्रबंधन और कौशल विकास के लिए नवीन तरीकों की खोज।


खाद्य एवं खानपान व्यवस्था में सुधार - बेहतर खाद्य गुणवत्ता, खानपान और ट्रेन में दी जाने वाली सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण सुधार।


केंद्रीय राज्य मंत्री, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने जमीनी अनुभव साझा किए। बैठक में अवसंरचना विकास, रखरखाव और क्षमता वृद्धि संबंधी पहलों की समीक्षा की गई। रेल मंत्रालय ने सुधारों, सुरक्षा, तकनीकी प्रगति और यात्री-केंद्रित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन विनोद कुमार 1,45 ,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

नववर्ष के उपलक्ष्य में श्री शिव दुर्गा हनुमान मंदिर सेवा न्यास (ट्रस्ट) के द्वारा संचालित मंदिर संचालन एवं सेवा समिति के द्वारा 200 लीटर से भी अधिक "केशर पिसता मिश्रित दूध" वितरण किया

नीमकाथाना कपिल मंडी से अतिक्रमण हटाने को दिया ज्ञापन