पाटन में विराट हिंदू सम्मेलन कलश यात्रा निकाली 29 महिलाओं का सम्मान**

 *पाटन में विराट हिंदू सम्मेलन कलश यात्रा निकाली 29 महिलाओं का सम्मान*****

पाटन कस्बे स्थित श्री



श्याम मंदिर प्रांगण में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई ,जो गाजे बाजे साथ मुख्य बाजार से होते हुए श्री श्याम मंदिर नीमकाथाना रोड पाटन तक  निकली गई ।

कलश यात्रा के दौरान मार्ग में व्यापारियों और ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर जयकारों के साथ श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। सम्मेलन में क्षेत्र की बड़ी संख्या में  महिलाओं ने भाग लिया ।

कार्यक्रम में 35 वर्षीय उसे अधिक आयु एवं तीन या उससे अधिक संतान वाली 29 महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही कलश यात्रा में शामिल महिलाओं के लिए लकी ड्रा का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रथम द्वितीय  और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किए गए ।

कार्यक्रम के दौरान डोकन के  मीठा राम धाम के महामंडलेश्वर बजरंगदास महाराज एवं संत कबीर आश्रम बड़ा धाम ,बोपिया  स्वामी कमल सागर महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

मंच की अध्यक्षता जगमोहन योगी ने की ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सीकर विभाग के कार्यवाहक प्रीतम सिंह मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने सामाजिक ,आध्यात्मिक और राष्ट्रवादी विचारों के साथ पंच परिवर्तन जैसे विषयों पर प्रकाश डाला ।

सम्मेलन स्थान पर साहित्य की एक स्टॉल भी लगाई गई, जहां महापुरुषों के चरित्र और इतिहास से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध रही ।

साथ ही गौ माता से उत्पादित पंचगव्य से संबंधित आयुर्वेदिक औषधियों की सामग्री की भी स्टाॅल लगाई गई । इस विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन सर्व हिंदू समाज के सहयोग से किया गया। 

जिसमें सामाजिक भामाशाहों ,व्यापारियों एवं युवा शक्ति का सक्रिय योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुआ। 

रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान 

संगठन कार्यकारिणी  सदस्य

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नागौर के बुटाटी धाम की अनुपम और अद्भुत अकल्पनीय छवि को धूमिल करने की कोशिश, गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा

नीमकाथाना में सुभाष मंडी में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण भव्य और आकर्षक संपन्न हुआ*

जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन विनोद कुमार 1,45 ,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार