मारवाड़ जंक्शन राजकीय अस्पताल में चिकित्सा सहयोगी आशाओं का कार्यशाला का प्रशिक्षण आयोजित
*मारवाड़ जंक्शन राजकीय अस्पताल में चिकित्सा सहयोगी आशाओं का कार्यशाला का प्रशिक्षण आयोजित
****
मारवाड़ जंक्शन के राजकीय चिकित्सालय पर आज जिला चिकित्सा प्रभारी के निर्देश से चिकित्सा सहयोगी आशाओं का एक दिवसीय कार्यशाला प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। पर्यवेक्षक व एवं प्रशिक्षित ट्रेनर द्वारा आशाओं को टीकाकरण मौसमी बीमारियां, सर्वे , आभा आईडी को लेकर गहन प्रशिक्षण दिया गया ।
प्रशिक्षण में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी अरविंद कुमार ने चिकित्सा सहयोगी आशाओं के मासिक कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली।
प्रशिक्षण में मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के समस्त राजकीय अस्पताल के अंतर्गत कार्यरत एवं सभी ग्राम पंचायत की आशाओं ने हिस्सा लिया।
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान
संगठन कार्यकारिणी, सदस्य

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें