पाली जिले के मारवाड़ के राणावास में वीर शिरोमणि राव कूंपा जी राठौर की मूर्ति स्थापना और प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
*पाली जिले के मारवाड़ के राणावास में वीर शिरोमणि राव कूंपा जी राठौर की मूर्ति स्थापना और प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
****
पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन के राणावास नगर में श्री गोविंद राजपूत शिक्षण संस्थान में वीर शिरोमणि राव कूंपा जी राठौड़ जी की मूर्ति पूजा अर्चना की और प्रथम वर्षगांठ मनाई गई।
श्री 1008 कृष्ण भक्त श्री महेंद्रानंद गिरि जी महाराज ,पूर्व विधायक, खुशवीर सिंह जोजावर शेरगढ़ विधायक, बाबू सिंह राठौड़ बाली विधायक, पुष्पेंद्र सिंह राणावत की अध्यक्षता में और निर्देशन में राजपूत समाज के साधु संतों और नगर वासियों की उपस्थिति में प्रथम वर्षगांठ पर विधिवत पूजा अर्चना और वीर शिरोमणि राव कूंपा जी राठौर के जयकारों के साथ पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस मौके पर प्रदेश के कोने-कोने से राजपूत समाज के समाज बंधु भी सम्मिलित हुए । वीर शिरोमणि राव कूंपा जी राठौड़ स्मृति संस्थान और कार्यकारिणी द्वारा अतिथियों का माला और साफा द्वारा बहुमान भी किया गया।
इस मौके पर समस्त अतिथियों द्वारा श्री वीर शिरोमणि राव कूंपा जी राठौर की प्रतिमा पर पूजन कर ,पुष्पांजलि अर्पित की।
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान
संगठन कार्यकारिणी, सदस्य

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें