जोधपुर वैष्णव समाज के आराध्य जगतगुरु श्री रामानंदाचार्य जी का 726 वां जन्मोत्सव समारोह हर्षोल्लास से मनाया जायेगा *

 *जोधपुर वैष्णव समाज के आराध्य जगतगुरु श्री रामानंदाचार्य जी का 726 वां जन्मोत्सव समारोह हर्षोल्लास से मनाया जायेगा *




****

जोधपुर वैष्णव समाज के आराध्य जगतगुरु श्री रामानंदाचार्य जी का 726 वां जन्मोत्सव अद्भुत ,अलौकिक और हर्षोल्लास के साथ माघ वदी सप्तमी , शुक्रवार 9 जनवरी 2026 को श्रद्धा ,भक्ति ,उल्लास के वातावरण में मनाया जाएगा। इस अवसर पर जगतगुरु श्री रामानंदाचार्य जयंती महोत्सव समिति जोधपुर के तत्वावधान में धार्मिक सांस्कृतिक सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। 

इस भव्य समारोह का शुभारंभ प्रातः 10:15 बजे श्री वैष्णव साधु समाज भवन गीता भवन के पीछे, पांचवी रोड़ से भव्य वाहन रैली के साथ आरंभ किया जाएगा। 

वाहन रैली मुंबई बॉम्बे मोटर चौराहा, आखलिया चौराहा ,प्रथम पुलिया होते हुए चौपासनी हाउसिंग बोर्ड से गुजरते हुए , 16 सेक्टर स्थित दशहरा मैदान पहुंचेगी।

इसी समय प्रातः 10:15 पर जगतगुरु श्री रामानंद आचार्य का विधिवत पूजन अर्चन संपन्न किया जाएगा।

दशहरा मैदान 16 सेक्टर में दोपहर 12:15 बजे अतिथि स्वागत और सत्संग कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें समाज के वरिष्ठ जन, संत ,महात्मा ,बुद्धिजीवी वर्ग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे । 

कार्यक्रम में जगतगुरु श्री रमननंदाचार्य के जीवन दर्शन और समाज सुधार के योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा, और वैष्णव परंपरा के मूल सिद्धांतों पर विचार विमर्श किया जाएगा। 

इसके  बाद में दोपहर 2:00 बजे चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में सामूहिक प्रसादी का आयोजन किया जाएगा जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोग सहभागिता करेंगे। 

भव्य समारोह की तैयारी को लेकर समिति द्वारा व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही है ।

आयोजन समिति के अध्यक्ष घनश्याम वैष्णव ,सचिव एडवोकेट, धनराज वैष्णव कोषाध्यक्ष  राकेश,एलडी रामावत, प्रचार मंत्री विजय रामावत, युवा प्रकोष्ठ संयोजक दीपक वैष्णव ,अध्यक्ष धनंजय तिलावत और युवा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शीतल वैष्णव ने वैष्णव समाज  के लिए अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता कर कार्यक्रम को सुगम और सफल बनाने की अपील की है।

रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान 

शिंभू सिंह शेखावत

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नागौर के बुटाटी धाम की अनुपम और अद्भुत अकल्पनीय छवि को धूमिल करने की कोशिश, गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा

नीमकाथाना में सुभाष मंडी में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण भव्य और आकर्षक संपन्न हुआ*

जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन विनोद कुमार 1,45 ,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार