नायला में 108 कुंडात्मक श्री रूद्र महामृत्युंजय महायज्ञ का हुआ भूमि पूजन*

 *नायला में 108 कुंडात्मक श्री रूद्र महामृत्युंजय महायज्ञ का हुआ भूमि पूजन*



**

ग्राम नायला स्थित शीतला माता मंदिर पर यज्ञ कर्ता श्री श्री 108 श्री दनेश्वर दास जी महाराज चित्रकूट धाम के परम सानिध्य में 15 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक होने वाले नव दिवसीय 108 कुंडात्मक श्री रूद्र महामृत्युंजय महायज्ञ का भूमि पूजन और ध्वज स्थापना की गई । युवा यज्ञ आचार्य पंडित विकास शास्त्री ने विधि विधान एवं मंत्रोच्चार  से पूजन करवाया। इस मौके पर पंडित रवि ,पंडित राम अवतार को खोह दरीबा व ग्रामीण मौजूद रहे। 

अपने क्षेत्र में हो रहे यज्ञ को लेकर ग्राम वासियों  में उत्साह है। योग आचार्य विकास शास्त्री ने बताया कि यज्ञ के आयोजन से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है । सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। इसका वैज्ञानिक प्रमाण प्रभाव भी है।

रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान 

संगठन कार्यकारिणी सदस्य

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नागौर के बुटाटी धाम की अनुपम और अद्भुत अकल्पनीय छवि को धूमिल करने की कोशिश, गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा

नीमकाथाना में सुभाष मंडी में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण भव्य और आकर्षक संपन्न हुआ*

जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन विनोद कुमार 1,45 ,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार