*शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रृद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया*


 *शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रृद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया*


*जिला प्रशासन की ओर से मनाया गया शहीद दिवस, कलेक्ट्रेट में हुआ श्रृद्धांजलि कार्यक्रम*


सलूंबर 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि 30 जनवरी (शहीद दिवस) पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कलेक्टर अवधेश मीना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ दिनेश राय सापेला, जिला कलेक्टर निजी सहायक अभिमन्यु नागदा, पवन मेहता, मनीष कुमार जैन, जितेन्द्र चौबीसा, दुष्यंत भगवती लाल मीणा सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी, कार्मिकों ने दो मिनट का मौन धारण कर गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। 

कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर अवधेश मीना एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ दिनेश राय सापेला के नेतृत्व में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीदों की पावन स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया। मौन के दौरान सम्पूर्ण वातावरण पूर्णतः शांत, अनुशासित एवं श्रद्धा से ओतप्रोत रहा, जिससे शहीदों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को स्मरण करते हुए रामधुनी का सस्वर पाठ किया गया। साथ ही गांधीजी के प्रिय भजनों का भावपूर्ण गायन किया गया, जिससे जिला कलक्टर कार्यालय परिसर सत्य, अहिंसा और देशभक्ति के संदेश से गूंज उठा। भजनों के माध्यम से गांधीजी द्वारा प्रतिपादित मानवता, सद्भाव और अहिंसा के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीदों के त्याग, समर्पण एवं बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्र निर्माण में ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ योगदान देने का संकल्प लिया। 


 इस अवसर पर जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने बताया कि महात्मा गांधीजी के जो आदर्श और मूल्य हैं, उनको हमें अपने व्यावहारिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज के इस भौतिकवाद के युग में गांधीजी का चिंतन बहुत ही प्रासंगिक और सार्थक है और विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भी गांधीजी का जो चिंतन है, वह आज भी हमारे लिए बहुत ही व्यावहारिक और उपयोगी है। 

     ............................

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नागौर के बुटाटी धाम की अनुपम और अद्भुत अकल्पनीय छवि को धूमिल करने की कोशिश, गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा

नीमकाथाना में सुभाष मंडी में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण भव्य और आकर्षक संपन्न हुआ*

जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन विनोद कुमार 1,45 ,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार