अभिनेत्री और मॉडल लक्ष्मी जादून (दीक्षा) शिकारवाडी वेब सिरीज दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।*
*अभिनेत्री और मॉडल लक्ष्मी जादून (दीक्षा) शिकारवाडी वेब सिरीज दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।*
मुंबई संवाददाता
आभिनेत्री लक्ष्मी जादून (दीक्षा) का शिकारवाडी वेबसिरीज दिखाया जा रहा है। अभिनेत्री लक्ष्मी जादून (दीक्षा) इंदोर की रहने वाली है और अभी मायानगरी मुम्बई में रहकर अभिनय का काम कर रही है।
लक्ष्मी ने हिंदी और शॉर्ट फिल्म, वेबसीरिज और शॉर्ट फिल्म में अभिनय किया है और लगातार काम कर रही हैं। आगामी प्रोजेक्ट में इनकी एक हिंदी वेबसीरिज आ रही है।
लक्ष्मी अपना आदर्श अपने माता पिता को मानती है। अच्छे प्रोजेक्ट्स में काम कर रही है। उन्होंने मॉडलिंग को ट्रेवलिंग, डांसिंग, रीडिंग और कुकिंग का शौक है। लक्ष्मी कहती हैं कि उनका सौभाग्य रहा कि जब उन्हें इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला तो परिवार का पूरा सहयोग मिला। लक्ष्मी का मानना है कि एक औरत अपने वास्तविक जीवनकाल में लगभग हर किरदार निभाती है। हर नारी के अंदर कहीं ना कहीं एक कलाकार मौजूद होता है बस उसे निखारने की जरूरत है। मैं चाहती थी कि मेरे अंदर छुपी कला को लोग जाने इसलिए मैं अभिनय की दुनिया में आ गयी। हर महिला को सपने देखने का और उसे पूरा करने का हक है। वह कहीं ना कहीं पारिवारिक जिम्मेदारियों में बंधी रह जाती हैं। उन्हें अपनी जिम्मेदारियों के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए घर की चार दिवारी से बाहर निकलना जरूरी है। ऐसा ना हो कि ताउम्र इस पछतावे में निकल जाए कि काश मुझे एक मौका मिला होता और मैं कुछ कर पाती। यह मौका हमें खुद के लिए ढूंढना है। आप ऐसा काम करें कि आप पर सबको गर्व हो और आपकी कामयाबी आपको संतुष्टि और दूसरों के लिए प्रेरणा बनेगी।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें