रिंगस शहर से पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय, को हटाने, का विरोध
*श्री श्याम* जन सेवा समिति रजिस्टर्ड, झोटवाड़ा, जयपुर, राजस्थान
क्रमांक 2025.26/ sp1
दिनांक 29.1.26
*जनहित, राष्ट्रीय हित, में सुझाव* स्मरण पत्र संख्या 12952.
*परम सम्माननीय प्रधानमंत्री जी*, प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली
द्वारा
*परम सम्माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी*, राजस्थान सरकार, जयपुर
विषय *रिंगस शहर से पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय, को हटाने, रिं
गस शहर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय खोलने, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जी का कार्यालय भोपतपूरा कॉलेज, रिंगस के सामने जो पुलिस थाने के नाम से जमीन है, वहां बनाने, रिंगस बीकानेर बस स्टैंड पर सदर पुलिस थाना, बनाने रिंगस शहर को विधानसभा क्षेत्र घोषित करने, पंचायत समिति मुख्यालय बनाने, रिंगस शहर में PHED, XEN, मुख्यालय, PWD, XEN मुख्यालय, उपकोष कार्यालय, डिप्टी सीएमएचओ कार्यालय अतिशीघ्र खुलवाने के संबंध* में.
परम सम्माननीय जी, आपसे विनम्र आग्रह कृपया रिंगस शहर में, उपखंड मुख्यालय पर, जो शेखावाटी का प्रवेश द्वार है, यहां पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय था और राजस्थान सरकार द्वारा रिंगस उपखंड पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय की नियुक्ति की गई है, लेकिन रिंगस पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय को रिंगस शहर से शेखावाटी द्वारा से बंद कर दिया गया है, हटा दिया गया है, ऐसा क्यों?
जो जनता के लिए एवं दूर दराज से आने वाले लाखों करोड़ों श्याम भक्तों के लिए सुरक्षा की दृष्टि से अच्छा संदेश था, आपसे विनम्र आग्रह है कृपया पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय, रिंगस में तुरंत प्रभाव से शुरू करवाने की कृपा करे, आपसे विनम्र प्रार्थनाये है, यदि सरकार की मंशा है, और कहीं भी पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय खोलने की तो सरकार अपने बजट में घोषणा करके, वहां पर तुरंत प्रभाव से उप अधीक्षक कार्यालय खोले, हमें किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन किसी खुले हुए, उप अधीक्षक कार्यालय को बंद करके, दूसरी जगह ट्रांसफर करना जो, जनता के साथ धोखे से कम नहीं है, कृपया इसका संज्ञान लिया जाना अति आवश्यक है.
अन्यथा रिंगस शहर वासियों को रिंगस उपखंड निवासियों को एवं श्याम भक्तों को विवश होकर सरकार द्वारा किए गए, इस घटिया कार्य को भारत सरकार को बताना अति आवश्यक होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी. कल यदि रिंगस एसपी ऑफिस बनेगा तो आप एडिशनल एसपी ऑफिस को भी यहां से ट्रांसफर कर दोगे, बताइए देश की जनता को.
ठीक इसी प्रकार से जनता की मांग है रिंगस में अतिरिक्त जिला कलेक्टर का कार्यालय होना चाहिए यदि अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय खुलता है तो एसडीएम कार्यालय को आप यहां से हटा दोगे क्या?
बताइए देश की जनता को?
तो क्यों नहीं आप समस्त राजस्थान के जिला मुख्यालय से अतिरिक्त जिला कलेक्टर, एडिशन एसपी, एसडीएम एवं पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय को क्यों नहीं हटा रहे हो, बताइए देश एवं राजस्थान की जनता को.
आपसे विनम्र आग्रह है, अपने रिंगस उपखंड मुख्यालय से शेखावाटी के प्रवेश द्वार से उप अधीक्षक पुलिस कार्यालय को किस आधार पर, किस बेस पर हटाया, इस शहर की जनता, श्याम भक्तों एवं शेखावाटी के जन सेवकों को बताने की कृपा करें.
परम सम्माननीय जी, आपसे विनम्र आग्रह है, नीमकाथाना में एडिशनल एसपी कार्यालय है, पुलिस ऊप अधीक्षक कार्यालय है, दो पुलिस थाने हैं,
ठीक इसी प्रकार से रिंगस शहर उपखंड मुख्यालय पर भी एक सदर थाने का होना अति आवश्यक है एवं रिंगस शहर में रिंगस उपखंड मुख्यालय पर PHED, XEN, कार्यालय, PWD, XEN, मुख्यालय, B CMHO कार्यालय, सहायक ट्रेज़री कार्यालय, डीटीओ, कार्यालय, अधीक्षण अभियंता, अजमेर विद्युत वितरण निगम कार्यालय, अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय का भी इस रिंगस शहर, उपखंड मुख्यालय एवं शेखावाटी के तोरण द्वार पर होना अति आवश्यक है.
परम सम्माननीय जी रिंग्स शहर की जनता एवं इस शहर के निवासियों की हार्दिक अभिलाषा है, कि रिंगस शहर को जिला बनाया जावे, जिसमें *श्रीमाधोपुर उपखंड, खंडेला उपखंड, दातारामगढ़ उपखंड एवं रिंगस उपखंड* को जोड़कर शेखावाटी के तोरण द्वार को जिला बनाने से समस्त हिंदुस्तान से आने *वाले VIP एवं श्याम भक्तों को अच्छी से अच्छी सुविधा* मिलेगी.
परम सम्माननीय जी, बिना सरकार की अधिसूचना जारी किए ही रिंगस पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय को बंद क्यों किया गया, रिंगस पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय के ऊपर *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय* का नाम लिखा गया, ऐसा क्यों?
यह सबसे बड़ा विचारणीय विषय है, यदि सरकार का यह कहना है, की रिंगस शहर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति हो गई तो? उप पुलिस अधीक्षक को हटा दिया जावे, तो हमारा राजस्थान सरकार से निवेदन है,
हर जिले में जहां जहां एसपी बैठता हैं, तो समस्त राजस्थान से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं उप अधीक्षक महोदय को हमेशा हमेशा के लिए हटा देना चाहिए, यह रिंगस शहर के साथ,
रिंगस उपखंड के साथ,
रिंगस क्षेत्र की जनता के साथ सौतेला व्यवहार एवं धोखा किया जा रहा है.
परम सम्माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी, हमारा आपसे विनम्र आग्रह है, समिति अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर महोदय कार्यालय के लिए पिछले 10,15 वर्षों से समिति सरकार से मांग करती आ रही है, लेकिन अफसोस इस बात का है, की रिंगस के पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय को रिंगस शहर उपखंड मुख्यालय से हटाया गया, यह सबसे बड़ा विचारणीय विषय है?
कृपया
तुरंत प्रभाव से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय, को भोपतपुरा में जहां पुलिस थाने के नाम से जमीन अलॉटमेंट हुई थी,
वहां पर बनाया जावे एवं बीकानेर बस स्टैंड पर रिंगस जंक्शन पर सदर पुलिस थाना बनाया जावे, जिससे दूर दराज से आने वाले, लाखों करोड़ों, श्याम भक्तों को अच्छी से अच्छी सुरक्षा की व्यवस्था मिल सके, एवं पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय को जहां वह था वही रखा जावे,
लेकिन बहुत ही तकलीफ हो रही है, रिंगस से रातों-रात पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय को बंद कर दिया गया, जो इस क्षेत्र की जनता के लिए,
समाज के लिए, राजनेताओं के लिए,
इस उपखंड की जनता के लिए, नगर पालिका अध्यक्ष के लिए, रिंग्स शहर के विधायक जी एवं रिंगस शहर के सांसद महोदय जी के लिए बहुत बड़ी शर्म की बात है.
रिंगस उपखंड मुख्यालय के वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज सेवकों के लिए,
बहुत ही गलत संदेश एवं शर्म का विषय है,
परम सम्माननीय जी से निवेदन और विनम्र आग्रह है, कृपया तुरंत प्रभाव से जिन लोगों ने यह फैसला लिया है, उनके विरुद्ध कठोर से कठोर कानूनी कार्यवाही की जानी अतिआवश्यक है,
यदि सरकार को कहीं और पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय खोलने है, तो सबसे पहले उन्हें सरकार की अधिसूचना जारी करवानी होती है, उसके बाद में खोला जावे, रातों-रात चुपचाप में, गुपचुप में, ऐसी घिनौनी हरकत नहीं की जावे, जो राष्ट्र के लिए शर्म का विषय है, देश की जनता के लिए शर्म का विषय है एवं जिन्होंने ऐसा घिनौना कार्य किया है, उन्हें सख्त से सख्त सजा देना भी अति आवश्यक है. जिससे भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं हो. चाय इसमें कोई भी राजनेता हो या प्रशासनिक अधिकारी हो, यदि उनमें ताकत है तो समस्त हिंदुस्तान से जहां-जहां पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय है, समस्त पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय को हटा देना चाहिए, यदि वे नहीं हटा सकते तो, रिंगस का पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय भी नहीं हटा सकते, यह रिंगस उप खण्ड मुख्यालय, रिंगस में ही रहना चाहिए, यदि राजस्थान सरकार रिंगस शहर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर की पोस्टिंग करती है तो.
हमें किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है, आप समस्त राजस्थान में जहां-जहां पर भी पुलिस अधीक्षक महोदय जी की नियुक्ति है, वहां से तुरंत प्रभाव से आप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप अधीक्षक कार्यालय को समाप्त कर दीजिए, हम आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन भी करेंगे.
यह कार्य करके कृपया आप जनता को गुमराह नहीं करे, जिससे जनता में आक्रोश पैदा नहीं हो, हमारी समस्त देश के राजनेताओं से विनम्र प्रार्थनाये है, कृपया रिंगस शहर में पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय को तुरंत प्रभाव से शुरू किया जावे.
यदि हमारी भावनाओं से किसी भी परम सम्माननीय देशवासी, राजनेता एवं प्रशासनिक अधिकारी को तकलीफ हुई हो तो क्षमा चाहते हैं,
लेकिन इसका संज्ञान लिया जाना अति आवश्यक है.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें