दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय साफ्टबाल (महिला वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
स्थानीय श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय साफ्टबाल (महिला वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर के अन्तरमहाविद्यालय साफ्टबाल (महिला वर्ग) प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ग्रामीण महिला महाविद्यालय सीकर विजेता तथा मेजबान श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ उपविजेता रहा। इस प्रतियोगिता में कुल आठ महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतिम चरण में पुरुस्कार वितरण समारोह के दौरान पर्यवेक्षक श्री राजेन्द्र सिंह, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत, महाविद्यालय प्रबंध समिति सचिव श्री आशकरण शर्मा तथा प्रशासक श्री प्रमेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा विजेता तथा उपविजेता टीमों के सभी खिलाड़ियों को ट्राफी व पुरस्कार प्रदान किये गये। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्री नन्द लाल जी ,श्री दिवाकर जी,श्री प्रमोद जी,श्री रिछपाल जी,श्री सतपाल जी , श्री सुखराम जी , श्री भंवर जी व सुमन कंवर द्वारा निभाई गई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षक श्री लिछमण सिंह, श्री सुरेन्द्र सिंह व श्री पंकज शर्मा का विशेष योगदान रहा। डॉ एन एस नाथावत ने खिलाड़ियों को जीवन में अनुशासन के साथ हार-जीत से बिना प्रभावित हुए निरन्तर खेल में सुधार करके आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में श्री लिछमण सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ आनंद शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य, विद्यार्थी, बाहर से आने वाली टीमों के मैनेजर व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें