हाइपा हीरो अमर शहीद मेजर दलपत सिंह शेखावत के पैनोरमा की मांग पर मारवाड़ में खुशी की लहर
*हाइपा हीरो अमर शहीद मेजर दलपत सिंह शेखावत के पैनोरमा की मांग पर मारवाड़ में खुशी की लहर
*****
आतिशबाजी कर समाज बंधुओ ने विधायक का जताया आभार।
मारवाड़ विधायक केसाराम चौधरी के द्वारा विधानसभा में हाइपा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत का पैनोरमा उनके पैतृक गांव देवली पाबूजी में बनाए जाने की मांग उठाई, इस पर क्षेत्र में खुशी मनाई गई।
इस ऐतिहासिक पहल से रावणा राजपूत समाज में उत्साह का माहौल देखा गया।
मारवाड़ के मुख्य प्रवेश मार्ग पर तहसील अध्यक्ष, मनोज सिंह के नेतृत्व में समाज बंधुओ ने आतिशबाजी कर पटाखे फोड़ मिठाइयां बांटकर प्रसन्नता व्यक्त की।
सदन में प्रभावी रूप से मांग रखने पर विधायक का आभार जताया।
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान संगठन कार्यकारिणी सदस्य

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें