पाली जिले के आऊंवा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्राम उत्थान शिविर का हुआ आयोजन

 *पाली जिले के आऊंवा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्राम उत्थान शिविर का हुआ आयोजन



******

पाली जिले के आऊंवा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ ।

शिविर में किसानों को मिल रही है राहत। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मनसा के अनुसार किसानों के कार्यों को करने के लिए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम उत्थान  शिविरों का आयोजन  जिलेभर में हो रहा है। 

आज पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन के आऊंवा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन हुआ।

 शिविर प्रभारी सहायक विकास अधिकारी, कान दास वैष्णव और सहकारिता विभाग प्रभारी, पुष्पेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि शिविर का सैकड़ो की तादाद में स्थानीय किसानों और ग्रामीणों ने लाभ उठाया, शिविर में किसानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । शिविर में कृषि विभाग के तारबंदी के आवेदन ,पाइपलाइन के आवेदन फॉर्म का ,फसल बीमा की जानकारी कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई।

साथ ही हेल्थ कार्ड वितरण, बीज वितरण ,सत्यापन के आवेदन भी प्राप्त हुए। शिविर में सहकारिता विपणन में किसान क्रेडिट कार्ड सहकारिता सदस्य के सहकारिता ऋण योजना के बारे में भी जानकारी दी गई एवं आवेदन दिए गए। शिविर में चिकित्सा विभाग ,राजस्व विभाग, सहकारिता विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग सहित समस्त विभागीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया ।

रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान 

शिंभू सिंह शेखावत

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नागौर के बुटाटी धाम की अनुपम और अद्भुत अकल्पनीय छवि को धूमिल करने की कोशिश, गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा

नीमकाथाना में सुभाष मंडी में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण भव्य और आकर्षक संपन्न हुआ*

जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन विनोद कुमार 1,45 ,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार