गौ पुत्र धर्मदास का महाराज हुए भावुक गौ संरक्षण को लेकर सरकार से की विशेष मांग*

 *गौ पुत्र धर्मदास का महाराज हुए भावुक गौ संरक्षण को लेकर सरकार से की विशेष मांग*


***

मथुरा बृजवासी गौ रक्षक सेवा भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुत्र धर्मदास महाराज मंगलवार को गौ संरक्षण के मुद्दे पर भावुक दिखाई दिए । उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से गौ माता की सुरक्षा और संरक्षण के लिए विशेष कानून बनाए जाने की मांग की। 

गौ पुत्र धर्मदास महाराज ने कहा कि बृजवासी गौ रक्षक सेवा भारत संगठन पूरे देश में निस्वार्थ भाव से 24 घंटे गौ माता और सनातन धर्म की सेवा और रक्षा में कार्य कर रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि गौ माता को विश्व की माता मानते हुए उसके संरक्षण के लिए स्पष्ट और सख्त कानून लागू किए जाएं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार गौ रक्षा से जुड़े कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते हैं और उन्हें जेल भेज दिया जाता है उन्होंने कहा कि प्रशासन को को संरक्षण के कार्यों में सहयोग करना चाहिए। 

इस दौरान उन्होंने आने वाली फ़िल्म गोदान का भी उल्लेख करते हुए कहा की को महिमा और महत्व समाज तक पहुंचना जरूरी है उन्होंने सरकार से अपील की कि वह संरक्षण की जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से तय की जाए। 

गौ पुत्र धर्मदास महाराज ने हाल ही में हाथरस में हुई एक घटना का भी जिक्र करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की उन्होंने कहा कि गौ रक्षा से जुड़े मामलों में न्यायपूर्ण कार्यवाही होनी चाहिए।

रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान संगठन कार्यकारिणी ,कोषाध्यक्ष

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नागौर के बुटाटी धाम की अनुपम और अद्भुत अकल्पनीय छवि को धूमिल करने की कोशिश, गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा

नीमकाथाना में सुभाष मंडी में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण भव्य और आकर्षक संपन्न हुआ*

जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन विनोद कुमार 1,45 ,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार