राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय उदयपुर में गेस्ट फैकल्टी का मौका*

 *राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय उदयपुर में गेस्ट फैकल्टी का मौका*



सलूम्बर,27 फ़रवरी।अल्पसंख्यक मामलात विभाग के अधीन संचालित राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालयों में गेस्ट फैकल्टी के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 


उदयपुर जिला मुख्यालय स्थित आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 से 10 तक पढ़ने वाली छात्राओं के लिए शिक्षकों की आवश्यकता को देखते हुए विद्या संबल योजना के तहत निजी अभ्यर्थियों एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी खुशबू शर्मा ने बताया कि उदयपुर स्थित आवासीय विद्यालय में नियमानुसार गेस्ट फैकल्टी नियुक्त की जाएगी।


उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 13 मार्च को शाम 3 बजे तक संबंधित कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रत्येक रिक्त पद के लिए अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। उर्दू, अंग्रेजी, विज्ञान जैसे विषयों के लिए माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, स्नातक, बी.एड. एवं वैध रीट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।


--0--

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नागौर के बुटाटी धाम की अनुपम और अद्भुत अकल्पनीय छवि को धूमिल करने की कोशिश, गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा

नीमकाथाना में सुभाष मंडी में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण भव्य और आकर्षक संपन्न हुआ*

जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन विनोद कुमार 1,45 ,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार