खबर कवरेज के दौरान पत्रकार में मारपीट, दोषियों को बर्खास्त करने की मांग

 खबर कवरेज के दौरान पत्रकार में मारपीट, दोषियों को बर्खास्त करने की मांग




संजय चौहान रूपवास भरतपुर 


रूपवास भरतपुर कस्बे के उपजिला चिकित्सालय पर अव्यवस्था को लेकर कवरेज कर रहे पत्रकार से मारपीट किए जाने के मामले में क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने बदन सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी विष्णु बंसल को दिया। क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में लिखा कि पत्रकार से मारपीट करने वाले रूपवास उप जिला चिकित्सालय प्रभारी लखन चौधरी बीसीएमओ व उपजिला चिकित्सालय प्रभारी के दो पर्दा पर पद स्थापित है। इसलिए प्रभारी को इन दोनों पदों से हटा एएसआई व मौजूद 6 कर्मचारियों को बर्खास्त किया जाए। जब प्रदेश का चौथा स्तंभ ही खतरे में है तो यह चिकित्साकर्मी आमजन का क्या हाल करते होंगे। इतना ही नहीं प्रभारी लखन चौधरी मरीजों के लिए चिकित्सालय से कम दवा व बाहर से ज्यादा दवा पर्चों पर लिख राजस्थान सरकार की छवि को भी धूमिल कर रहे हैं। इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। जिससे चौथा स्तंभ अपना कार्य स्वतंत्रता पूर्वक कर सके। गहनौली निवासी संजय चौहान पुत्र भूरी सिंह पत्रकार राजस्थान पब्लिक संवाद व दैनिक शेखावाटी अपने पैर का एक्स-रे करवाने व अखबार के लिए कवरेज के लिए रूपवास कस्बे के राजकीय उप जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने की कतार में खड़ा था। ज्यादा भीड़ व अव्यवस्था होने पर संजय ने भीड़ का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक अजीत नाम के युवक ने डीटीसी से आकर मोबाइल छीन लिया। साथ ही संजय को खीच कर प्रभारी व बीसीएमओ लखन चौधरी को पास ले गया। जहां प्रभारी ने मनगढंत झूठे आरोप लगाकर गाली गलौज की। साथ ही प्रभारी लखन चौधरी संजय को क्वाटर में खीच कर ले गया। जिसके पीछे 6 अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए। प्रभारी ने मुझे क्वाटर पर ले जाकर बैड पर पटक मारपीट करना शुरू कर दिया। इसी के साथ मौजूद 6 कर्मचारियों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। प्रभारी ने फोन कर पुलिस को बुला लिया। जिस पर एएसआई रघुनाथ ने आते ही संजय के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने संजय को थाने ले जाने के लिए गाड़ी में बिठा लिया। इसी दौरान कुछ लोगों ने आकर संजय को बड़ी मुश्किल से छुड़ाया। उप जिला अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसलिए इन कैमरों की फुटेज लिया जाना भी जरूरी होगा। हो सकता है चिकित्सा विभाग इन फुटेज की डिलीट भी कर सकता है। इस अवसर पर बदन सिंह, राजेन्द्र मनोज गौतम, विष्णु धाकड़, रामप्रकाश, दाताराम, कप्तान, राजकुमार आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नीमकाथाना में सुभाष मंडी में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण भव्य और आकर्षक संपन्न हुआ*

जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन विनोद कुमार 1,45 ,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

नीमकाथाना के ग्राम पंचायत भगेगा में सीकर एसीबी की बड़ी कार्यवाही,महिला पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार