दिव्यांग गतिविधि महोत्सव पर होगी मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं*
*दिव्यांग गतिविधि महोत्सव पर होगी मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं*
सलूंबर,14 फ़रवरी।युवा मामले एवं खेल विभाग राजस्थान सरकार, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार विश्व सामाजिक न्याय दिवस के उपलक्ष्य में 20 फरवरी को दिव्यांगजनों में सामाजिक एकता एवं दृढ़ता प्रदान करने के उद्देश्य से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सलूम्बर के खेल मैदान में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा ।
इस आयोजन को सफल बनाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को अधिक से अधिक दिव्यांग जनों को आमंत्रित करने के निर्देश प्रदान किए हे ।
जिला खेल अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि दिव्यांगजनों के पंजीयन के आधार पर मनोरंजक खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसमे स्लो ट्राई स्कूटर रेस, बॉल थ्रो, टारगेट थ्रो, दौड़ प्रमुख हे ।
--0--

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें