गरीब, युवा, किसान, महिलाओ और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने वाला बजट — जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबू लाल खराड़ी*

                                      

*गरीब, युवा, किसान, महिलाओ और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने वाला बजट — जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबू लाल खराड़ी*



*विकसित भारत की मजबूत नींव रखने वाला बजट 2026-27-सर्वसमावेशी, और दूरदर्शी-बाबू लाल खराड़ी*


सलूंबर, 2 फरवरी।जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग एवं गृह रक्षा विभाग मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीसी कक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान मीडियाबंधुओं के साथ केंद्रीय बजट 2026-27 पर संवाद करते हुए कहा कि 1 फरवरी को प्रस्तुत बजट हर व्यक्ति के सपनों, आकांक्षाओं और भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला बजट है। यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमी के सशक्तिकरण की स्पष्ट दिशा दिखाता है।

उन्होंने कहा कि बजट 2026-27 इतिहास में उस बजट के रूप में याद किया जाएगा, जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को ठोस आधार दिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार 9वीं बार बजट प्रस्तुत किया जाना भारत के संसदीय इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण है।

खराड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट संदेश है कि महिलाएं केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि भारत की ग्रोथ इंजन हैं। बजट 2026 इसी नीयत का प्रमाण है, जहां हर योजना, हर निवेश और हर सुधार के केंद्र में महिला की गरिमा, सुरक्षा, स्वावलंबन और नेतृत्व क्षमता को रखा गया है।


उन्होंने बताया कि यह बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मध्यम वर्ग को स्वास्थ्य सेवाओं में राहत, दवाओं पर सीमा शुल्क में कटौती, टीडीएस प्रक्रिया का सरलीकरण और विदेश यात्रा पर टीसीएस में कमी जैसे निर्णयों से सीधा लाभ मिलेगा।


युवाओं के लिए शिक्षा से रोजगार, स्किल इंडिया, डिजिटल स्किल्स, एआई, रोबोटिक्स और ग्रीन टेक्नोलॉजी में प्रशिक्षण, एमएसएमई ग्रोथ फंड और सेवा क्षेत्र को वैश्विक नेतृत्व देने की दिशा में ठोस रोडमैप प्रस्तुत किया गया है।

महिला सशक्तिकरण को नई ऊंचाई देते हुए प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास, केयरगिवर्स और स्वास्थ्य पेशेवरों का प्रशिक्षण, लखपति दीदी योजना का विस्तार तथा महिला उद्यमियों के लिए एसएमई ग्रोथ फंड का प्रावधान किया गया है।

कृषि क्षेत्र में ‘भारत-विस्तार’ एआई टूल, उच्च मूल्य फसलों को प्रोत्साहन, राष्ट्रीय फाइबर योजना, पशुपालन, मत्स्य पालन और सहकारिता को मजबूती देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया गया है।


स्वास्थ्य, सेमीकंडक्टर, केमिकल पार्क, शहरी विकास, खादी-हस्तशिल्प, रक्षा और विमानन क्षेत्र में किए गए प्रावधान भारत को आत्मनिर्भर और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बनाने की दिशा में निर्णायक कदम हैं। 


खराड़ी ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला विजन डॉक्यूमेंट है। 


स्वास्थ्य क्षेत्र पर चर्चा करते हुए मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने बताया कि आमजन पर चिकित्सा व्यय का बोझ कम करने के उद्देश्य से दवाओं पर लगने वाले शुल्क में कटौती की गई। वहीं कैंसर की 17 जीवन रक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क शून्य किया गया है। मध्यम वर्ग के परिवारों को गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तर पर बायोफार्मा एवं आयुष केन्द्रों की स्थापना हेतु 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित होंगी।


उन्होंने कहा कि बजट में मध्यम वर्ग के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। एलआरएस के अंतर्गत अब इस वर्ग के परिवारों के बच्चों की विदेश शिक्षा सुलभ बनाने हेतु विदेश यात्रा के टूर पैकेज पर टीसीएस की दर को 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे अभिभावकों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होगा।


बजट में कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, सूक्ष्म सिंचाई, भंडारण एवं मूल्य संवर्धन को बढ़ावा दिया गया है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। किसानों की आय में वृद्धि हेतु भारत-विस्तार नाम बहुभाषीय ए.आई. टूल के माध्यम से कृषि प्रणालियों की तकनीकी जानकारी क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध करवाई जाएगी।


प्रेस वार्ता में जिला कलक्टर अवधेश मीना, विधायक शांता अमृत लाल मीणा, पीआरओ पुष्पक मीणा, सूचना सहायक अमोल अहारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहें।

------0000–––

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नागौर के बुटाटी धाम की अनुपम और अद्भुत अकल्पनीय छवि को धूमिल करने की कोशिश, गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा

नीमकाथाना में सुभाष मंडी में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण भव्य और आकर्षक संपन्न हुआ*

जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन विनोद कुमार 1,45 ,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार