सलूंबर जिले से संबंधित बजट घोषणा*
*सलूंबर जिले से संबंधित बजट घोषणा*
जिले में ग्रामीण आवागमन को सुगम बनाने हेतु किर की चौकी भिंडर सलूंबर सड़क SH-53 तक (19 किलोमीटर ) 8 करोड़ की लागत से निर्माण, मरम्मत, उन्नयन संबंधी कार्य करवाए जाएंगे।
. राज्य राजमार्गो के सुदृढ़ीकरण हेतु स्पीड वायलेशन डिटेक्शन सिस्टम व वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड को सम्मिलित करते हुए इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (ITS) आधारित सलूंबर बांसवाड़ा (SH-32) को 744 करोड़ की लागत से विकसित किया जाएगा , साथ हीं सुरक्षित , आरामदायक, व सुविधाजनक यात्रा के लिए इन राजमार्ग पर वे साइड एमिनिटीज विकसित की जाएगी।
. 33/11 के वी जी .एस.एस. कतनवाड़ा (सलूंबर) me निर्माण कार्य ।
. सलूंबर आयुर्वेद चिकित्सालय को *जिला आयुर्वेद चिकित्सालय* में क्रमोन्नत किया जाएगा।
.सलूंबर में हाडा रानी पैनोरमा का निर्माण किया जाएगा।
.मानसून अवधि में अनास नदी के व्यर्थ बहकर जा रहे अधिशेष जल को कृत्रिम जलाशय बनाकर फीडर नहर के माध्यम से सोम कमला अंबा तक अपवर्तन हेतु 5 हजार 900 करोड़ रुपए की परियोजना के कार्य तथा परियोजना के विस्तार करते हुए जालोर में जल संचयन एवं भंडारण क्षमता व उपयोग की संभावना का अध्ययन तथा रिजर्वायर विकसित करने हेतु डीपीआर। इससे लाभान्वित क्षेत्र सलूंबर ,बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, उदयपुर,पाली है।
. सागतडा (सलूंबर) में पशु चिकित्सा उपकेंद्र खोला जाएगा।
.पर्यावरण संतुलन व बायो डायवर्सिटी कंजर्वेशन के उद्देश्य से आगामी वर्ष जयसमंद वन्यजीव अभयारण के ईको सेंसेटिव जोन (ESZ) हेतु जोनल मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।
--0--

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें