पुजारीयो द्वारा समिति प्रदेश अध्यक्ष को ढेर सारा प्रसाद, इत्र एवं मोर छड़ीया भेंटकर भव्य स्वागत सम्मान किया गया.

 *श्री श्याम* जन सेवा समिति रजिस्टर्ड, झोटवाड़ा, जयपुर, राजस्थान द्वारा आज दिनांक 4 फरवरी, 2020 को *ब्रह्म मुहूर्त* में हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे, *खाटू श्याम बाबा* के खाटू श्याम जी में दर्शनकर आशीर्वाद लेने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ. 


इस अवसर पर श्याम मंदिर एवं श्री गोपीनाथ जी मंदिर के पुजारीयो द्वारा समिति प्रदेश अध्यक्ष को ढेर सारा प्रसाद, इत्र एवं मोर छड़ीया भेंटकर भव्य स्वागत सम्मान किया गया. 






*तत्पश्चात* 

समिति प्रदेश अध्यक्ष श्याम मंदिर कमेटी के नवनिर्वाचित, अध्यक्ष *परम सम्माननीय शक्ति सिंह जी* एवं *कोषाध्यक्ष परम सम्माननीय रवि सिंह जी चौहान* को इस पद पर बनने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देने के लिए पधारे,  समिति प्रदेश अध्यक्ष ने आग्रह किया जब से आप युवा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मंत्री एवं कोषाध्यक्ष बने हैं, बहुत ही सुंदर मंदिर कमेटी की व्यवस्थाएं चल रही है, आपको समिति की ओर से एवं जगत मां, जगत पिता एवं बाबा श्याम जी की और से आपको ढेर सारी शुभकामनाएं एवं आप पर इन का सदैव आशीर्वाद बना रहे ऐसे ही शुभकामनाएं दी. 


*तत्पश्चात* 

समिति प्रदेश अध्यक्ष ने समिति भामाशाहों की ओर से श्याम नगरी में सफाई करने वाली मात्रशक्तियों को ढेर सारी साड़ियां भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया. 


*तत्पश्चात* 

समिति प्रदेश अध्यक्ष *श्याम चरण ट्रस्ट खाटू श्याम जी* के ट्रस्टी परम सम्माननीय *लक्ष्मी जी* की भतीजी की शादी में जाने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ. 

इस अवसर पर समिति की ओर से वर वधू एवं दोनों के माता-पिता एवं परिवार के समस्त सदस्यों को समिति की ओर से श्याम दुपट्टे पहनाकर, श्याम कलम, श्याम इत्र, श्याम प्रसाद, श्रीफल, बाबा श्याम की मोर् छड़ी, बाबा श्याम की ध्वजा एवं मातृ शक्तियों को श्याम चुनरिया ओढ़ाकर, अखंड सौभाग्यवती भव का प्रसाद भेंटकर ढेर सारी शुभकामनाएं दी. 

साथ ही समिति प्रदेश अध्यक्ष ने वधु को कहा बेटा आप अपने माता-पिता के घर से अपने ससुराल जा रही हो, आपसे समिति की ओर से विनम्र आग्रह है, कृपया आप वहां स्वर्ग जैसा वातावरण बनाना,  यही आग्रह वधु को समिति प्रदेश अध्यक्ष ने किया. 

साथ ही वर से कहा आप अपनी धर्मपत्नी को लक्ष्मी रूप में समझकर, सदैव अपनी धर्मपत्नी की भावनाओं का सम्मान करना.

इस बात पर दोनों वर वधू समिति प्रदेश अध्यक्ष को *प्रणाम कर आशीर्वाद* लिया. 


*तत्पश्चात*

समिति प्रदेश अध्यक्ष रिंगस श्याम दरबार के दर्शनकर आशीर्वाद प्राप्त किया. इस अवसर पर रिंगस शहर के वरिष्ठ पत्रकार परम सम्माननीय *विष्णु जी गंगावत सतीश जी खेमका* जो रिंगस के *भावी भामाशाह* बनने वाले हैं, ऐसी बाबा श्याम जी से प्रार्थनाये की. 

इस अवसर पर समिति की ओर से श्याम दुपट्टे पहनाकर, श्याम कलम, श्याम इत्र, श्याम प्रसाद एवं उनकी धर्मपत्नियों के लिए बाबा श्याम की चुनरिया भेंटकर अखंड सौभाग्यवती भव का प्रसाद भेंटकर शुभ आशीर्वाद दिया. 


*तत्पश्चात* 

समिति प्रदेश अध्यक्ष मां काली, बाबा भेरुनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और जगत मां, जगत पिता, बाबा भैरवनाथ, मां काली एवं बाबा श्याम जी से प्रार्थनाये की 

*हे प्रभु* 

राष्ट्र में सुख समृद्धि अमन चैन रखना, सभी देशवासियों के धन-धान्य से भंडारे भरे रखना, विश्व में शांति रखना, ऐसी प्रार्थनाये की गई. 


इस अवसर पर सम्मान प्राप्त करने वाली मात्रशक्तियों ने समिति प्रदेश अध्यक्ष को आशीर्वाद देते हुए कहा आपका नाम और काम तीनों लोकों में *सेवा जगत में गौरवान्वित* हो यही हमारा आपको शुभ आशीर्वाद है. *जय श्री श्याम*.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नागौर के बुटाटी धाम की अनुपम और अद्भुत अकल्पनीय छवि को धूमिल करने की कोशिश, गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा

नीमकाथाना में सुभाष मंडी में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण भव्य और आकर्षक संपन्न हुआ*

जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन विनोद कुमार 1,45 ,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार