पुरस्कार वितरण समारोह एवं विदाई का आयोजन*
*पुरस्कार वितरण समारोह एवं विदाई का आयोजन*
*मया - बाज़ार (अयोध्या):-*
शिक्षा क्षेत्र मया के अन्तर्गत स्थित पानमती बालिका इण्टर कॉलेज रामगंज गोशाईगंज में आज वार्षिक उत्सव और पुरस्कार वितरण एवं हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट के बच्चों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य तेज प्रकाश वर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बीना सबीना पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोशाईगंज के सम्मानित प्रधानाचार्य एम.ए. इदरीशी जी का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार पाण्डेय जी के द्वारा माल्यार्पण के माध्यम से माला पहनाकर गर्मजोशी से किया गया। एम. ए. इदरीशी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने, विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग भाग लेने और अपने सर्वांगीण विकास के लिए निरन्तर प्रयास करने तथा अपने माता - पिता एवं गुरुजनों का नाम ऊंचा करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में विद्यालय के प्रबन्धक संजय कुमार पाण्डेय, मास्टर राहत अली सलमानी, शिक्षक पवन कुमार, गौरव सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, एवं शिक्षिका मुस्कान वर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यालय के मेघावी छात्र - छात्राओं को शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। तथा छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें