पाटन में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत कठपुतली नृत्य और नुक्कड़ के माध्यम से दिया साक्षरता का संदेश**
*पाटन में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत कठपुतली नृत्य और नुक्कड़ के माध्यम से दिया साक्षरता का संदेश**
***
पाटन के उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत वातावरण निर्माण और प्रसार प्रसार अभियान के तहत मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ,भंवरलाल डूकिया के निर्देशन में पाटन ब्लॉक के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में साक्षरता जागरूकता एवं वातावरण निर्माण कार्यक्रम की अंतर्गत कठपुतली कला और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से 15 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के असाक्षर व्यक्तियों को बुनियादी साक्षरता चुनावी साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, क्रिटिकल जीवन कौशल एवं मातृ शिशु देखभाल, संबंधी साक्षरता कौशल प्राप्त करने एवं साक्षरता से जुड़ने का संदेश दिया गया।
ब्लॉक समन्वयक साक्षरता शंभू दयाल स्वामी ने बताया कि साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,धूम्रपान के दुष्प्रभाव ,,जल संरक्षण आदि समसामयिक विषयों पर कठपुतली दल खुर्द छोटी के कलाकारों द्वारा अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी गई ।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश मीणा, ब्लॉक संदर्भ व्यक्ति अशोक कुमार यादव, प्रधानाचार्य, महिपाल सिंह साक्षरता प्रभारी ,रामपाल यादव धांधेला, द्वारका प्रसाद और लेखराज रायपुर पाटन, पूनम यादव, व्याख्याता मनीष गुर्जर ,पूजा मीना, संतलाल जांगिड़, सुंडाराम वर्मा अध्यापक सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासीय महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें