निवारू रोड स्थित J.V.M Senior Secondary School में आज पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया

 निवारू रोड स्थित J.V.M Senior Secondary School में आज पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया *पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि* 

स्थान – जयपुर | दिनांक – 14 फरवरी 2026

निवारू रोड स्थित J.V.M Senior Secondary School में आज पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ-साथ विशिष्ट अतिथियों मंजू शर्मा (पूर्व पार्षद), डायरेक्टर भरत सर एवं प्रधानाचार्य भव्या शर्मा की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत मशाल प्रज्वलन से की गई। इसके पश्चात सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ ने अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे विद्यालय परिसर में शांति, अनुशासन एवं देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर अतिथियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, एकता एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने भी देश की अखंडता एवं सम्मान बनाए रखने का संकल्प लिया तथा शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखने की भावना व्यक्त की।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ और सम्पूर्ण आयोजन गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जे.वी.एम. विद्यालय का समस्त स्टाफ गरिमापूर्ण रूप से उपस्थित


रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नागौर के बुटाटी धाम की अनुपम और अद्भुत अकल्पनीय छवि को धूमिल करने की कोशिश, गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा

नीमकाथाना में सुभाष मंडी में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण भव्य और आकर्षक संपन्न हुआ*

जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन विनोद कुमार 1,45 ,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार