राजस्थानी फीचर फिल्म *'नारी कदे ना हारी'* का ट्रेलर लांच *प्रिन्सी शर्मा प्रमुख भूमिका में*

 राजस्थानी फीचर फिल्म *'नारी कदे ना हारी'* का ट्रेलर लांच 

 *प्रिन्सी शर्मा प्रमुख भूमिका में* 

राजस्थानी फीचर फिल्म *'नारी कदे ना हारी'* का ट्रेलर लांच 

 *प्रिन्सी शर्मा प्रमुख भूमिका में* 


इन्जिनियर अनुराग अग्रवाल ने आर्य कॉलेज में ट्रेलर किया लांच 

 दर्शकों में जबरदस्त उत्साह तालियाँ बजा कर ट्रेलर को सराहा. 

निर्देशक एच के शर्मा और निर्माता रामचरण शर्मा भी रहे मौजूद  

जयपुर । जयपुर में कूकस स्थित आर्य कॉलेज के ऑडिटोरियम में राजस्थानी फीचर फिल्म 'नारी कदे ना हारी' के ट्रेलर का लांच चेयरमैन अनुराग अग्रवाल के हाथों हुआ. इस अवसर पर कई गणमान्य मेहमान और कॉलेज के छात्र मौजूद रहे।

नारी कदे न हारी फिल्म के लेखक, निर्देशक, गीतकार और संगीत निर्देशक एच के शर्मा ने बताया कि फिल्म की कहानी नारी सशक्तिकरण को ध्यान में रख कर बनाई गई है। जिसमे एक स्त्री के सपने टूट जाने के बाद भी वह अपने बच्चों के सपनों को साकार करने का बीड़ा उठाती है और सफल होती है।

फिल्म में कशिश तिवारी , नीरज कडेला , प्रिन्सी शर्मा सहित सभी कलाकार, क्रू मेम्बर, तकनीशियन और अन्य सहयोगी राजस्थान से ही हैं, और फिल्म की सम्पूर्ण शूटिंग जयपुर में ही की गई है।

फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन, कलर ग्रेड, वी ऍफ़ एक्स तथा गीत रिकॉर्डिंग जयपुर में ही की गई है।

 अनुराग अग्रवाल ने कहा कि आज एडवांस्ड तकनीकी युग में आपको मुंबई या और कहीं जाने की जरूरत नहीं है अगर काम करने का जज्बा हो तो जयपुर भी मुंबई से कम नहीं है. आर्य फिल्म एंड टीवी अकादमी सभी स्थानीय कलाकारों, लेखकों और तकनीशियनों जैसी प्रतिभाओं को जयपुर में ही अवसर प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है.

इस अवसर पर निर्देशक ने अपने मुख्य सहयोगी निर्माता अनुराग अग्रवाल और रामचरण शर्मा का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस फिल्म को रिलीज़ तक लाने में मुख्य भूमिका निभाई. 

निर्माता अनुराग अग्रवाल ने OTT के लिए एक नई वेब सीरीज के निर्माण की भी घोषणा की जिसका पायलट एपिसोड अगस्त 2026 में शूट किये जाने की सम्भावना बताई. अवसर पर निर्माण सहायक व अभिनेता अमित शर्मा और जीत सैनी भी उपस्थि


त रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नागौर के बुटाटी धाम की अनुपम और अद्भुत अकल्पनीय छवि को धूमिल करने की कोशिश, गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा

नीमकाथाना में सुभाष मंडी में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति का अनावरण भव्य और आकर्षक संपन्न हुआ*

जोधपुर डिस्कॉम का तकनीशियन विनोद कुमार 1,45 ,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार