समेलिया महादेव पशु मेले में रात्रि को सजा रंगारंग कार्यक्रम, नृत्य संगीत में बांधा समा*****
*समेलिया महादेव पशु मेले में रात्रि को सजा रंगारंग कार्यक्रम, नृत्य संगीत में बांधा समा*****
राजसमंद जिले के कुरंज कस्बे में पशुपालन विभाग ,राजसमंद के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय समेलिया महादेव जिला स्तरीय पशु मेले में बीती रात्रि को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मेले में चार चांद लगा दिए।
रंगारंग प्रस्तुतियों ने मेलार्थीयों को भाव विभोर कर दिया ।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मनोज सेन ने बताया कि रात्रि कालीन सांस्कृतिक संध्या में अतिथि के रूप में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक, डॉक्टर शक्ति सिंह, उपनिदेशक ,डॉक्टर जगदीश जीनगर ,डॉक्टर पुरुषोत्तम पतकी, डॉक्टर राजेंद्र सिंह ,डॉक्टर कुलदीप एवं कुरंज के पूर्व सरपंच अनिल चौधरी उपस्थित रहे।
रात्रि कार्यक्रम में कलाकार अंकित बाबू ,नरेंद्र सिंह रावल ,मनोज पोरवाड़, महेंद्र कुमावत ने राजस्थानी लोकगीतों एवं रीमिक्स गानों पर एक से एक बढ़कर शानदार प्रस्तुतियां दी ।
कलाकारों द्वारा प्रस्तुत चंवरी नृत्य सहित विभिन्न लोक नृत्यों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया और देर रात तक पांडाल तालियौं से गूंजता रहा।
कार्यक्रम के दौरान कवि नरेंद्र सिंह रावल ने महाराणा प्रताप पर आधारित ओजस्वी कविता का पाठ कर मेलार्थियों में जोश और देशभक्ति का संचार किया । मेला समिति द्वारा कलाकारों एवं अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम देखने के लिए छोटे-छोटे बच्चे अपनी जगह छोड़कर आगे की ओर बैठ गए ,और देर रात तक सांस्कृतिक संध्या का भरपूर आनंद लिया ।
इस अवसर पर कुरंज ,माऊ ,गाडरिया वास ,खंडेल ,गोगा थला,पिपलीअहिरान जुंदा,लापस्या सहित आसपास व दूर दराज क्षेत्रों के सैकड़ो की संख्या में मेलार्थी उपस्थित रहे ।
रिपोर्टर *वॉइस ऑफ़ मीडिया* राजस्थान
शिंभू सिंह

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें